युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक: गाने की लिरिक्स और टीशर्ट का मैसेज हैरान करने वाला!

Yuzuvendra chahal divorces

जिस दिन इन दोनों का तलाक हुआ उसी दिन धनश्री वर्मा का एक नया गाना आता है। धनश्री वर्मा की एक शख्स से शादी हुई हुई है और कैसे वो उनको धोखा देता है किसी दूसरी लड़की के साथ, कैसे उनके ऊपर हाथ उठाता है और साथ ही कैसे उनके सर को शीशे में दे मारता है—जख्मों को जहर के पानी से धोना देखा, गैरों के बिस्तर पे अपनों को सोते देखा।

युजवेंद्र चहल की जो टीशर्ट पर लिखा है, वो हैरान करने वाला है। उस टीशर्ट पे लिखा हुआ है "Be Your Own Sugar Daddy"। "शुगर डैडी" टर्म उन महिलाओं के लिए यूज किया जाता है जो सिर्फ पैसों के लिए दूसरों के साथ रिश्ते बनाती हैं। देश का मान-सम्मान बढ़ाने वाले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल जब आज डिवोर्स लेने के लिए बांद्रा कोर्ट पहुंचे, तो उन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था और मुंबई की तपती गर्मी में हुडी जैकेट पहनी हुई थी। चहल नहीं चाहते थे कि इस पल कोई उनका वीडियो बनाए।

वहीं, धनश्री वर्मा सफेद टीशर्ट और नीली जींस में अपने मैनेजर के साथ कोर्ट में वॉक करते हुए पहुंचीं और काफी रिलैक्स नजर आ रही थीं। लेकिन जो सच है, वो यह कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का अब तलाक हो चुका है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन दोनों का तलाक हुआ क्यों? आधिकारिक तौर पर ना चहल ने कुछ कहा, ना ही धनश्री ने कोई वजह बताई, लेकिन धनश्री के नए गाने से और चहल की टीशर्ट से कई बातें साफ हो रही हैं।

धनश्री वर्मा कोई सिंगर नहीं हैं, वो एक कोरियोग्राफर हैं। लेकिन तलाक वाले दिन ही उनका गाना रिलीज़ हुआ, जिसमें दिखाया गया कि कैसे उनकी शादी एक शख्स से होती है, फिर वह उन्हें धोखा देता है, किसी दूसरी लड़की के साथ होता है, उन पर हाथ उठाता है और शीशे में सिर दे मारता है।

गाने की लिरिक्स भी बहुत इशारा कर रही हैं—
"जख्मों को जहर के पानी से धोते देखा…"
"गैरों के बिस्तर पर अपनों को सोते देखा…"
"श्मशान लगेगा घर, खुदकुशी कर जाएगा, जो कुछ मैंने देखा कोई देखे तो मर जाएगा…"
"दिल तेरा ये बच्चा है, निभाना भूल जाता है, नया खिलौना देख के पुराना भूल जाता है…"

अब सवाल उठता है कि यह गाना तलाक के दिन ही क्यों रिलीज हुआ?

वहीं, युजवेंद्र चहल की टीशर्ट का संदेश भी बहुत कुछ कहता है। क्या चहल दुनिया को बताना चाह रहे थे कि उनके साथ सिर्फ पैसों के लिए रिश्ता रखा गया? क्योंकि धनश्री वर्मा को पहले कोई नहीं जानता था, लेकिन जब से उनकी इंगेजमेंट और शादी हुई, तब से वह फेमस हो गईं। वह बड़े-बड़े सिंगर्स के साथ कोलैब करती नजर आईं, लेकिन इससे चहल को कोई फायदा नहीं हुआ।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तलाक का सेटलमेंट सिर्फ पौने दो करोड़ में हुआ! चहल की नेटवर्थ 300 करोड़ से भी ज्यादा है, ऐसे में इतनी छोटी रकम पर सेटलमेंट होना कई सवाल खड़े करता है। आमतौर पर बड़े डिवोर्स में 25-50 करोड़ तक मांगे जाते हैं, लेकिन धनश्री इतनी छोटी रकम में राज़ी क्यों हो गईं?

क्या इसमें कोई छिपी सच्चाई है? क्या यह सिर्फ इत्तेफाक है कि तलाक वाले दिन ही गाना आया? क्या चहल की टीशर्ट का मैसेज किसी के लिए था?

आपको क्या लगता है, इस पूरे मामले में कौन सही और कौन गलत? अपनी राय कमेंट में जरूर दें।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
21 Mar 2025 By Akash Varun

https://bhartiyabasti.com/sports/67dd1791ebc30/article-18413
On

About The Author