Bhartiya Basti

बस्ती के आशीष निषाद ने NEET PG में हासिल की 3056वीं रैंक, परिवार और क्षेत्र का बढ़ाया मान
नगर पंचायत गनेशपुर क्षेत्र के ग्राम डेरवा निवासी आशीष कुमार निषाद ने नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. आशीष कुमार निषाद, अश्वनी  कुमार निषाद एवं सुनीता निषाद के सुपुत्र हैं. उन्होंने नीट पीजी परीक्षा में 3056वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की है. इसके बाद उनका चयन एमबीबीएस के बाद आगे की पढ़ाई के लिए हुआ .  आशीष ने एमबीबीएस की पढ़ाई लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया मेडिकल कॉलेज से पूरी की थी. वर्तमान में वह गोंडा मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

आशीष की इस उपलब्धि पर उनके चाचा डॉ. अरविन्द निषाद जो राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बस्ती के जिलाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल के मण्डल अध्यक्ष हैं, और चाची डॉ. माया निषाद(होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय धर्मसिंहवा, संतकबीरनगर सहित परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है.  परिजनों ने कहा कि आशीष की मेहनत और लगन से यह सफलता मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

शिक्षामित्रों ने उठाई 5 सूत्रीय मांग, 62 साल तक सेवा सुरक्षा और 40 हजार मानदेय की मांग
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में शिक्षामित्रो ने 5 सूत्रीय मांग के साथ ही अन्य  समस्याओं के समाधान को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा. संघ पदाधिकारियों ने शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री को भेजे 5 सूत्रीय ज्ञापन में टेट परीक्षा उत्तीर्ण 60 हजार शिक्षा मित्रों को सुपर टेट में छूट देते हुये शिक्षक पद पर समायोजित करने, योग्यता,

अनुभव को देखते हुये सेवा निवृत्ति की आयु 62 वर्ष किये जाने, मानदेय 12 माह दिये जाने, बेसिक स्कूलों में आयोजित होने वाली स्पेशल टेट परीक्षा में शिक्षा मित्रों को सम्मिलित करने, मृतक शिक्षा मित्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता देकर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाये जाने, शिक्षा मित्रों को शासनादेश के अनुरूप मूल विद्यालय पर समायोजित एवं स्थानान्तरण किये जाने आदि की मांग शामिल है.

ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने  कहा कि प्रदेश के करीब एक लाख 43 हजार शिक्षामित्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं. संगठन ने शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए जाने, मानदेय में वृद्धि करने तथा अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की है.

संघ के मण्डल अध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा मित्रों  को नियमित न होने तक प्रतिमाह 40 हजार रुपये मानदेय दिया जाए और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं. साथ ही 62 वर्ष की आयु तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने, महिला शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय में वापसी का अवसर देने और मृतक शिक्षामित्रों के परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाय.

संघ के जिला संरक्षक संजय यादव, संगठन मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उन्हें कई आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए सरकार से आग्रह है कि शिक्षामित्रों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर जल्द निर्णय लिया जाए.
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से दिनेश उपाध्याय, असद जमाल, बाबूलाल, धनंजय सिंह, प्रदीप चौधरी, वृजेन्द्र यादव,  शिवशंकर साहू के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, शिक्षा मित्र शामिल रहे.

10 साल से पदोन्नति का इंतजार, अब शिक्षकों ने खोला मोर्चा; 69000 भर्ती के ब्रिज कोर्स पर भी उठाई मांग
परिषदीय विद्यालयों में करीब एक दशक से पदोन्नति की राह देख रहे शिक्षकों का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है. विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों के पद रिक्त होने के बावजूद पदोन्नति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है. इसको लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शासन से तत्काल पदोन्नति प्रक्रिया शुरू कराने की मांग उठाई है. संघ ने पदोन्नति के साथ ही 69000 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों के ब्रिज कोर्स में 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग भी उठाई है. इस संबंध में शिक्षकों ने जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में सोमवार को मुख्यमंत्री और बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा.

जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से लंबित है. करीब दस वर्षों से पात्र शिक्षक पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं. दूसरी ओर बड़ी संख्या में विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के पद रिक्त हैं. इससे विद्यालयी व्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि पदोन्नति न होने से शिक्षकों में निराशा है. संघ ने रिक्त पदों का विवरण लेकर पात्र शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने की मांग की है. विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक स्तर के पद रिक्त हैं, ऐसे में पात्र शिक्षकों की पदोन्नति कर इन पदों को भरा जाना चाहिए. शासन को इस मामले में शीघ्र निर्णय लेकर शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ देना चाहिए. जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर तिवारी और जिला उपाध्यक्ष रवीश कुमार मिश्र ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती के तहत वर्ष 2020-22 में नियुक्त शिक्षकों को ब्रिज कोर्स के लिए विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कहा कि इन शिक्षकों के लिए निर्धारित छह माह का ब्रिज कोर्स समय से नहीं कराया गया.

अब ब्रिज कोर्स के स्थान पर लिखित परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों में असंतोष है. कहा कि नियुक्ति के समय ब्रिज कोर्स का प्रावधान था, जबकि न्यूनतम अंक के आधार पर परीक्षा उत्तीर्ण करने की शर्त का उल्लेख नहीं था. वर्षों से विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों के लिए बाद में इस प्रकार की अनिवार्यता जोड़ने पर शिक्षकों को आपत्ति है. संघ ने मांग किया कि 50 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता समाप्त कर शिक्षकों को निर्धारित छह माह का ब्रिज कोर्स ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से पूरा कराया जाए. साथ ही करीब दस वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कर पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए.

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला संयुक्त मंत्री प्रवीण श्रीवास्तव और सुरेश गौंड, सनद पटेल, हरेन्द्र यादव, संजीव सिंह, उत्तम दूबे, संतोष पाण्डेय, वीरेन्द्र शुक्ल, बृजेश त्रिपाठी, वीरेन्द्र, रवि प्रकाश, विनय पाण्डेय, शिवराम यादव, लवकुश, विनय चौधरी, सुग्रीव कुमार, प्रशान्त प्रियदर्शी, बच्चाराम, सुशील गहलोत, संजय यादव, रविन्द्र कुमार, आदित्य कुमार, विजय प्रताप, बलजीत वर्मा, संजय गौतम, कृष्ण गोपाल, आलोक रंजन, शिवकुमार, राजमणि, खघ्ुर्शीद अहमद, अवनीश पाल, मो. अमीन, बाबू नंदन, राजकुमार, सरिता, प्रमोद यादव, सूर्यकांत, श्रवण कुमार, शैलेन्द्र, सौरभ, अजीत वर्मा, भागीरथी यादव, सन्तोष कुमार, रवि प्रकाश, नि राज, आशीष पाण्डेय, भृगुवंश मणि यादव, कार्तिकेय सिंह, पंकज, दिवाकर विक्रम सिंह, श्रवण कुमार, अरविंद यादव, दुर्गेश सिंह, हरिश्चन्द्र, मनोज कुमार, रमेश विश्वकर्मा, योगेंद्र प्रसाद, काली प्रसाद, अवनीश, राजमणि प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे.

बस्ती में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंककर उठाई बर्खास्तगी की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के  नेतृत्व में शास्त्री चौंक पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका. कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार त्याग पत्र नहीं देते कांग्रेस का लोकतंत्र को बचाने के लिये चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा.  सोमवार को कांग्रेस पदाधिकारी शास्त्री चौक पर एकत्र हुये और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन करते हुये नारेबाजी किया.]

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फंूंकने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है. दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की अनदेखी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल है. कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं और अब तो उनके आरोपों पर खुद दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों ने मुहर लगा दिया है. कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिये वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र  पाण्डेय ‘ज्ञानू, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, डा. आलोक रंजन ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार और सत्तारूढ़ दल के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के प्रमुख की भूमिका के बजाय सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं. यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को निष्पक्ष होना चाहिए, लेकिन वह सरकार के इशारे पर काम कर रही है. मतदाता सूची लोकतंत्र की आत्मा है. अगर उसमें ही गड़बड़ी होगी तो चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले लगभग 10 महीनों में आयोग के विभिन्न कदमों एवं आदेशों पर 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की है. यह कोई छोटी बात नहीं है.रिपोर्ट के अनुसार, इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा आयोग के निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे शामिल हैं. आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्त लगातार लिखित आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं, लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त उनकी सुन नहीं रहे. कांग्रेस भाजपा के इशारे पर हो रही वोट चोरी के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से  अनिल भारती, गिरिजेश पाल, डा. दीपेन्द्र सिंह, साधू शरन आर्य, राहुल चौधरी, अलीम अख्तर, मारूफ अली, अतीउल्ला सिद्दीकी, राकेशमणि त्रिपाठी, अमित सिंह,  शौकत अली नन्हू, अनूप पाठक, लक्ष्मी यादव, सुनील पाण्डेय, नवीन कन्नौजिया, उमेश उपाध्याय, राम बचन भारती, अवधेश सिंह, ज्ञानदास, सुभाष चौधरी, डी.एन. शास्त्री, मंजू त्रिपाठी, वृजभान कन्नौजिया, उमेश उपाध्याय, जमील कादरी, रामधीरज चौधरी, सद्दाम हुसेन, संजीव त्रिपाठी, फिरोज खान, लालजी पहलवान, अवनीश पाण्डेय, दूधनाथ पटेल, शुभम गांधी  के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे.

‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ के नारे से गूंजा महादेवा, 2027 को लेकर सपा ने कसी कमर
सोमवार को समाजवादी पार्टी महिलासभा जिलाध्यक्ष गीता भारती के संयोजन में महादेवा विधानसभा क्षेत्र के नगर बाजार स्थित  मैरेज हाल में संविधान एवं आरक्षण बचाओ पी.डी.ए. जन पंचायत का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, बेरोजगारों और व्यापारियों को परेशान हैं. संविधान ही पीडीए के भविष्य का विधान है. देश संविधान से चलेगा. उन्होंने ‘जय जवान, जय किसान, जय संविधान’ का नारा दिया. कहा कि भाजपा की  सरकार में दलितों पर सर्वाधिक जुल्म हो रहे हैं, उनकी आवाज को अनसुना किया जा रहा है.

उन्होने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव मंें दलित समाज के लोग सपा की सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत झोंक देंगे. समाजवादी पार्टी महिलासभा जिलाध्यक्ष गीता भारती ने कहा कि कहा कि 2027 का चुनाव बूथ स्तर की मजबूती से ही जीता जाएगा.  कहा कि देश और  प्रदेश में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है और जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों को बंद कर वहां शराब की दुकानें खोली जा रही हैं. उनका कहना था कि भाजपा नहीं चाहती कि पिछड़ों, दलितों और गरीबों के बच्चे पढ़ें, क्योंकि यदि वे पढ़ लिख लेंगे तो अपने हक अधिकार की बात करने लगेंगे और सरकार से सवाल करेंगे.

संविधान एवं आरक्षण बचाओ पी.डी.ए. जन पंचायत को मुख्य रूप से महादेवा विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, जमील अहमद, संजय गौतम आदि ने सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना चाहती है और राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण में भाजपा बुरी तरह फंसी हुई है. कहा कि जिस तरह से छात्रों और नौजवानों ने सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका है, वही सत्ता परिवर्तन का कारण बनेगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से निसार अहमद, इरशाद अहमद, रिन्टू यादव, कक्कू शुक्ल, गिरीश चन्द्र, ओम प्रकाश राव, जय प्रकाश राव, सन्तराम अम्बेडकर, द्वारिका चौधरी, सीमा सरगम, युसूफ अंसारी, रितीक कुमार, जोखूलाल, विजय लक्ष्मी, प्रिया श्रीवास्तव, राधा देवी, मो. हाशिम, जितेन्द्र यादव, लक्ष्मी गौतम, शिव बहादुर यादव, मो. आरिफ, रामजीत, जगपाल, रविन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, विवेक यादव, जगपाल चौधरी के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और महादेवा विधानसभा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे.

चंद्र शेखर विचारों और संघर्ष के बल पर राष्ट्रीय राजनीति में अलग पहचान बनाया- राम प्रसाद चौधरी
पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जन्मशती वर्ष के अवसर पर आयोजित समारोह रविवार को गोविन्दराम सक्सेरिया इण्टर कॉलेज के सभागार में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम में वक्ताओं ने चन्द्रशेखर के संघर्षपूर्ण जीवन, राजनीतिक यात्रा, समाजवादी विचारधारा और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने चन्द्रशेखर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया.  चन्द्रशेखर के बाल्यकाल, छात्र जीवन, समाजवादी आन्दोलन से जुड़ाव, राष्ट्रीय राजनीति में उनकी भूमिका और प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने के सफर पर विस्तार से चर्चा की गई.

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  सांसद रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि चन्द्रशेखर जी भारतीय राजनीति के ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा सिद्धांतों और मूल्यों को प्राथमिकता दी. कहा कि चन्द्रशेखर का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा का उदाहरण रहा है. उन्होंने किसानों, गरीबों और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाया.  कहा कि छात्र जीवन से ही चन्द्रशेखर सामाजिक और राजनीतिक आन्दोलनों से जुड़े रहे. उन्होंने अपने विचारों और संघर्ष के बल पर राष्ट्रीय राजनीति में अलग पहचान बनाई. उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

सांसद रामप्रसाद चौधरी ने कहा कि चन्द्रशेखर ऐसे राजनेता थे, जिन्होंने युवा साथियों के माध्यम से देश को समाजवादी दिशा में ले जाने का प्रयास किया. देश को उबारने के लिहाज से जयप्रकाश नारायण के साथ आकर खड़े हो गए. इसकी कीमत उन्हें जेल में नजरबंदी के रूप में चुकानी पड़ी. इसके बावजूद भी वे झुके नहीं बल्कि समाजवाद के प्रति उनकी धारणा और बढ़ गई.

प्रो. राजकुमार जैन ने कहा कि युवा तुर्क के नाम से मशहूर रहे पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर  स्पष्टवादिता और निर्भीक निर्णयों के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कहा कि देशहित के मुद्दों पर उनकी सोच हमेशा मजबूत रही. उनके राजनीतिक जीवन से सीख लेने की जरूरत है. डॉ. सुनीलम ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती दी. उनका मानना था कि राजनीति का उद्देश्य जनता की सेवा होना चाहिए.

डॉ. राकेश पाठक ने कहा कि चन्द्रशेखर का व्यक्तित्व संघर्ष और सादगी का प्रतीक था. उन्होंने कहा कि आज के समय में उनके विचार और आदर्श समाज के लिए प्रासंगिक हैं. प्रो. अरूण त्रिपाठी ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का काम किया. उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में जनहित को प्राथमिकता दी. अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. उनका जीवन ईमानदार राजनीति की मिसाल है. कहा कि चन्द्रशेखर जी का राजनीतिक सफर युवाओं के लिए प्रेरणा देता है. उन्होंने समाज और राष्ट्र के हित में हमेशा अपनी आवाज बुलंद की.

डॉ. रघुवंशमणि त्रिपाठी  ने कहा कि चन्द्रशेखर जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक विचारधारा थे. उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को दिशा देते रहेंगे. रमेश कुमार ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने देश की एकता, लोकतांत्रिक व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
विधायक महेन्द्रनाथ यादव, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, अरूण कुमार श्रीवास्तव, श्याम जी त्रिपाठी ने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने लोकसभा में 400 से अधिक सीटें जीती थी. लेकिन राजीव गांधी सरकार पर लगे बोफोर्स घोटाले के आरोपों के बाद 1989 के चुनावों में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई और जनता दल की सरकार बनी. एक वर्ष के अंतराल में ही भाजपा के समर्थन वापस लेने के कारण वीपी सिंह की सरकार अल्पमत में आ गई और उनकी पार्टी के 64 सांसद अलग हो गए. कांग्रेस के समर्थन से चंद्रशेखर प्रधानमंत्री बन गए. 3 महीने के बाद ही कांग्रेस ने राजीव की जासूसी कराने के आरोप में चंद्रशेखर की पार्टी से समर्थन वापस ले लिया. आदर्शवादी नेता के रूप में पहचान वाले चंद्रेखर 21 जून 1991 को इस्तीफा देना पड़ा.

संचालन करते हुये कार्यक्रम संयोजक लोकतंत्र सेनानी डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने कहा कि चन्द्रशेखर जी ने राजनीति में पद से अधिक विचारों को महत्व दिया. उन्होंने कहा कि जन्मशती समारोह का उद्देश्य उनके विचारों और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है.
कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्यों रजवंत सिंह, राजकुमार पाण्डेय, अजय कुमार सिंह ‘अरुण’, अनिल कुमार सिंह, सुभाष नाथ, श्रवण कुमार सिंह, गोपाल जी गौतम, मो. इब्राहिम, प्रहलाद गुप्ता और सिराज अहमद आदि अतिथियों के स्वागत से लेकर कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाला. समिति के सदस्यों ने कहा कि चन्द्रशेखर जी के विचार और सिद्धांत आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चन्द्रशेखर के प्रति श्रद्धा रखने वाले उपस्थित रहे. मुख्य रूप से ब्रजेश मिश्र, अखण्ड प्रताप सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. कार्यक्र्रम के अंत में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया.

बनकटी में बदली संघ की कमान, नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन
रविवार को  उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी  की बैठक अध्यक्ष अजय कुमार आर्य की अध्यक्षता में  राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में सम्पन्न हुई.  बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई. बैठक के दौरान सर्व सम्मत से विकास खण्ड बनकटी  ब्लॉक इकाई के पूर्व  अध्यक्ष को संगठन से निष्कासित किए जाने के बाद नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया.

बनकटी विकास खण्ड के नई कार्यकारिणी में मो. कलीम को  ब्लॉक अध्यक्ष, दिलीप कुमार चौधरी  मंत्री, रामदरश कोषाध्यक्ष, धीरेन्द्र कुमार संगठन मंत्री, रामभवन  लेखा संपेक्षक तथा सुरेंद्र कुमार यादव को ब्लॉक उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. पदाधिकारियों को अध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने प्रमाण-पत्र देने के साथ ही शपथ ग्रहण कराते हुये संघ के मजबूती और एकजुटता पर जोर दिया.
बैठक में मुख्य रूप से संघ के जिला मंत्री मंसाराम, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, जिला संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, भरत कुमार यादव, राजेश कुमार, राजकुमार, दीनानाथ, राज बहादुर, ओम प्रकाश, राम सुरेश, राम शव्द, कमलेश कुमार, रामकंवल यादव, शम्भूनाथ, सुशील कुमार आदि शामिल रहे.

बच्चों ने रंगों में सजाया अपने सपनों का भारत, हर्रैया में चित्रकारी प्रतियोगिता में दिखी नई सोच
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकारी एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन हर्रैया ब्लॉक सभागार में किया गया. प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए चित्रों और प्रदर्शनी के माध्यम से अपने सपनों के भारत की कल्पना को रंगों में उकेरा. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हर्रैया योगेंद्र सिंह, मेरे सपनों का भारत थीम के प्रभारी राजेश त्रिपाठी और भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवचरन जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने की.

प्रतियोगिता में बच्चों ने भारत की प्रगति, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को अपनी चित्रकारी और प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया. निर्णायक मंडल ने प्रतिभागी बच्चों की चित्रकारी, प्रदर्शनी की विषयवस्तु, रचनात्मकता और प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया. इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहपुर की छात्रा शादिया ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय पूरे अवधी की छात्रा मडोना सिंह ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय उभाई की छात्रा आयुषी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

विजेता बच्चों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया. वहीं प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी बच्चों को स्टेशनरी प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों की कल्पनाशीलता में ही देश के भविष्य की तस्वीर दिखाई देती है. ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के प्रति अपनी सोच को अभिव्यक्त करने का अवसर मिलता है.राजेश त्रिपाठी ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसी थीम बच्चों को अपने भविष्य के भारत के बारे में सोचने और उसे रचनात्मक माध्यम से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करती है.

उन्होंने प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय स्तर से ही बच्चों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना जरूरी है.प्रदर्शनी एवं चित्रकारी का अवलोकन अतिथियों, खण्ड शिक्षा अधिकारी और शिक्षकों ने किया. अवलोकन के उपरान्त एआरपी संतोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, राजीव शुक्ल और रवीश कुमार मिश्र ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का निर्धारण किया. कार्यक्रम का संचालन विवेक कान्त पाण्डेय ने किया.

इस दौरान शिक्षक को के ब्लॉक अध्यक्ष राम सागर वर्मा, उदय प्रताप सिंह, राम तौल शर्मा, श्री नारायन मिश्र, ओम प्रकाश, अरुण शुक्ल, प्रमोद त्रिपाठी, नित्यानंद यादव, शोभाराम, छोटेलाल, अरुण साहू, निरुपमा तिवारी, सीमा, रोली सिंह, मनोज द्विवेदी, चंद्रशेखर, राम सागर, संजय सिंह, विजय मिश्र, बृजेश ओझा, आशीष सिंह, प्रेम कुमार, प्रभात रंजन, राजन सिंह, पवन वर्मा, वीरेंद्र, मनोज वर्मा, लालमणि वर्मा, प्रदीप शुक्ल, सुनील कुमार, रिजवान, विवेकानंद शुक्ल, राजेश, राकेश, जमुना सहित विद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.

यूजीसी के नए कानून के विरोध में मेधा पार्टी का धरना 32वें दिन भी जारी
मेधा पार्टी द्वारा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, यूजीसी के नये कानून की वापसी सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधीकला भवन परिसर में बापू प्रतिमा के निकट चल रहा धरना गुरूवार को 32 वें दिन भी जारी रहा.  सबेरे से जारी बरसात के बावजूद लोग धरना स्थल पर जुटे और केन्द्र सरकार से मांग किया कि यूजीसी का काला कानून सरकार वापस ले वरना आगामी चुनावों में युवा, छात्र भाजपा को आईना दिखाने का काम करेंगे.   मेधा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती मेधा का धरना अनवरत जारी रहेगा.  कहा कि इस मसले पर केन्द्र सरकार की चुप्पी छात्र विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहा है. भाजपा अंग्रेजों की तरह समाज में फूट डालो राज करो की नीति पर चल रही है, देश का छात्र अब इसे समझ चुका है. भाजपा सरकार पर यूजीसी को लेकर चुप्पी आने वाले चुनावों में भारी पड़ेगी.

मेधा पार्टी  के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी ने कहा कि शिक्षा में समानता और सामाजिक न्याय के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी. गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा और उनके      अधिकार दिलाने के लिये संघर्ष जारी रहेगा. मेधा नेता पं. सुनील भट्ट कहा कि यूजीसी में नया कानून लाकर केन्द्र सरकार छात्रों को जाति धर्म में विभाजित करने का षड़यंत्र कर रही है. यह कानून वापस न हुआ तो देश को गंभीर परिणाम भोगने होंगे.
धरने के 32 वंे दिन मुख्य रूप से बापू प्रतिमा के निकट धरना देने वालों में मुख्य रूप से   प्रतीक मिश्र, सोनू चौधरी, सन्तोष शुक्ल,  विशाल सिंह, दीपक शुक्ला, , वृजेश द्विवेदी, अजय कुमार चौधरी, राहुल त्रिपाठी, दीपक शुक्ल, रामरीका पाण्डेय, अंशू चौरसिया, विपुल सिंह के साथ ही मेधा के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे.

पुरानी पेंशन के लिए आर-पार की लड़ाई का ऐलान, शिक्षकों ने बनाई आंदोलन की रणनीति
गुरूवार को उ०प्र० सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की एक बैठक जिलाध्यक्ष  शिव शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रेस क्लब के सभागार में सम्पन्न हुई. बैठक में  पुरानी पेंशन, प्रोन्नत वेतन मान, ग्रेच्युटी आदि से सम्बन्धित शिक्षकों,  शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्णय लिया गया.  बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष  श्रवण कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है और बुढ़ापे का सहारा है और इसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे, इसके लि

ए हमारा संघ अन्य संघो से कदम ताल करते हुए राष्ट्र व्यापी आन्दोलन को तैयार है.  विशिष्ट अतिथि, प्रदेश संयुक्त मंत्री  धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुरानी पैंशन और प्रोन्नत वेतन मान जैसे मुद्दों पर आर-पार की लड़ाई का आह्वान किया.
संघ जिलाध्यक्ष शिव शंकर पाण्डेय ने कहा कि लम्बित सभी मुद्दों को लेकर संघ का संघर्ष जारी है. उन्होंने प्रोन्नत वेतनमान, पुरानी पेंशन, जी०आई०एस० तथा ग्रेच्युटी इत्यादि मुद्दों पर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संघर्ष का आह्वान किया. जिला महामंत्री  भूपेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने अधिकारों के लिए सजग रहने का आह्वान किया.

बैठक को  राजेश उपाध्याय, लोकेन्द्र सिंह, सत्य राम उपाध्याय, विजेंद्र त्रिपाठी, अलोक यादव, महेंद्र शुक्ला,  लवकुश शुक्ला, आलोक यादव,  इत्यादि ने सम्बोधित करते हुए शिक्षकों और  शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से सम्बन्धित समस्याओं को रखा. संचालन डा० विजय सिंह ने किया. बैठक में मुख्य रूप से सर्वेश् पाण्डेय, राहुल सिंह, अखिलेश सिंह, , हेमन्त पुष्कर चौधरी, रवि गौतम, रमेश सिंह, रितेश श्रीवास्तव, विपिन सिंह, आलोक सिंह, मुकेश सिंह नेबूलाल यादव, राकेश कुमार, विपिन सिंह आदि उपस्थित रहे.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने उठाई नियमितीकरण और समान वेतन की मांग
बुधवार को उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर मण्डल अध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन, जिलाधिकारी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती मण्डल, मुख्य चिकित्साधिकारी को  भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग किया.  संघ ने संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर शासन से सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया है.

संघ के मंडल अध्यक्ष डा वीके वर्मा ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश में एक लाख से अधिक संविदा कर्मचारी पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में लगातार योगदान दे रहे हैं. जिला अस्पतालों, महिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालयों में तैनात कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.  कहा कि यदि मांगों पर शासन स्तर से जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.  मांगों के समर्थन में 5, 6 और 7 अक्टूबर को काला फीता बांधकर सांकेतिक विरोध किया जाएगा. इसके बाद 8, 9 और 10 अक्टूबर को जनपद मुख्यालयों पर बैठक कर विरोध दर्ज कराया जाएगा. मांगों का समाधान नहीं होने पर आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी.

संघ के प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती ने कहा कि  कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दीं. टीकाकरण अभियान, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, संचारी रोग नियंत्रण, गैर संचारी रोग नियंत्रण सहित कई राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में संविदा कर्मचारियों का योगदान अहम रहा है. ऐसे में उनकी मांगों पर सरकार तत्काल विचार करे.
संघ जिलाध्यक्ष डा. अजय कुमार ने मांग किया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लंबे समय से सेवाएं दे रहे संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए. संघ का कहना है कि जब तक नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक कर्मचारियों को समान कार्य के आधार पर सम्मानजनक वेतन दिया जाए. इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के आधार पर वेतन संरचना, महंगाई भत्ता, कर्मचारी भविष्य निधि, आवास भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है.

संघ ने संविदा कर्मचारियों के लिए स्थानांतरण नीति बहाल करने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण की सुविधा देने, सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने पर परिवार के पात्र सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की नीति बनाने की मांग उठाई है. इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आउटसोर्स के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों को जिला स्वास्थ्य समिति में शामिल करने और स्वास्थ्य विभाग में होने वाली नियमित भर्तियों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत सीटों का कोटा निर्धारित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है.

ज्ञापन सौंपने के दौरान ओपेक चिकित्सालय कैली से पूजा देवी, स्वेता यादव और सुशील चौधरी, महिला अस्पताल  से अजित प्रजापति, अनीता देवी और माया, जिला अस्पताल बस्ती से डॉ. सतीश चौधरी, अवधेश मिश्रा, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अजय कुमार, डॉ. आदित्य कुमार, विवेक यादव, डॉ. इंद्रेश कुमार चौधरी, डॉ. मेयाज अहमद, डॉ. राकेश कुमार शुक्ल, डॉ. जामिल अहमद खान और संतोष कुमार मौजूद रहे. वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बस्ती से विनय सिंह, शोभित, राजनारायण चौधरी और राज कुमार प्रजापति सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

2016 से अटकी शिक्षकों की पदोन्नति, मुख्यमंत्री से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की मांग
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग को लेकर मंगलवार को शिक्षकों ने विवेक प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा.
ज्ञापन में शिक्षकों ने बताया कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत शिक्षक कई वर्षों से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं. वर्ष 2016 के बाद से विभिन्न कारणों से पदोन्नति प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है . जबकि प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक  अध्यापक के पद रिक्त हैं.

ज्ञापन देने के बाद शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया लंबित होने से विद्यालयों के संचालन में भी कठिनाइयां आ रही हैं.  उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है, जिससे शिक्षण कार्य पर असर पड़ रहा है.  बताया कि पदोन्नति से संबंधित न्यायालयी प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और अब प्रक्रिया पूरी करने में कोई कानूनी बाधा नहीं है. ज्ञापन में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि बेसिक शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराया जाए, जिससे पात्र शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सके और विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था बेहतर हो सके.

ज्ञापन देने वालों में अनुराग श्रीवास्तव, धनीष त्रिपाठी, प्रदीप कुमार गुप्ता, विजय कुमार भारती, अमित मिश्र, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, अरूण दूबे, रामाज्ञा यादव, पंकज चौधरी, राजेश कुमार, विमल वर्मा, नीरज श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, सुदर्शन कुमार, विद्याराम, जयदत्त चौधरी के साथ ही  बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल रहे.

यूपीआई पर एमडीआर चार्ज के विरोध में उतरे व्यापारी, पीएम को भेजा ज्ञापन
यूपीआई  लेन-देन पर एमडीआर चार्ज लगाए जाने की प्रस्तावित व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को बस्ती  उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने  जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर निर्णय पर पुनर्विचार करने की किया. ज्ञापन देने के बाद  व्यापार मंडल के चेयरमैन आनंद राजपाल ने कहा कि यूपीआई भुगतान व्यवस्था आज छोटे व्यापारियों से लेकर आम जनता तक के लिए आसान और सुविधाजनक माध्यम बन चुकी है. ऐसे में यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापारियों और ग्राहकों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है.

संयोजक सूर्य कुमार शुक्ल ने कहा कि सरकार द्वारा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया गया है और यूपीआई ने व्यापार को सरल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. एमडीआर चार्ज लागू होने से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने प्रधानमंत्री से व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की.

ज्ञापन देने वालों में महामंत्री रंजीत श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष प्रभात सोनी ‘आर्यन’  आशुतोष पाण्डेय, कृपाशंकर त्रिपाठी, गौरव साहू, नन्दकिशोर   कसौधन, दिनेश जायसवाल, कमल जायसवाल, अरविन्द चौधरी, घनश्याम कसेरा, विजय श्रीवास्तव, अनिल कसौधन, शिवम कुमार, सुद्दू, सौरभ गुप्ता, भोला गुप्ता, ओम प्रकाश आर्य, रामजी कसौधन, भागवत बरनवाल, बैजनाथ अग्रहरी, अदालत प्रसाद, उमर खान, रवि कुमार, नीरज गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद कौशल, बृजकिशोर कसौधन, राजेंद्र कौसधन, हिमांशु गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण शामिल रहे.

गड्ढों में तब्दील सड़कों पर निकली ट्रैक्टर यात्रा, सुभासपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर में जर्जर सड़कों का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है.  गोविंदापुर से ग्राम जाता कर्मा तथा बस्ती-डुमरियागंज मुख्य मार्ग से ग्राम महुआ डाबर को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों की बदहाल स्थिति को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को पार्टी की ओर से ट्रैक्टर यात्रा निकालकर प्रशासन को सड़क निर्माण की मांग को लेकर आर-पार की लड़ाई की चेतावनी दी गई. सुभासपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी भानपुर को ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन के माध्यम से दोनों जर्जर मार्गों का शीघ्र पुनर्निर्माण कराने और क्षतिग्रस्त स्थानों पर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई. सुभासपा नेताओं का कहना है कि दोनों मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल हैं. सड़क पर जगह-जगह बड़े और गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है. क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ज्ञापन में मांग किया गया  कि सात दिनों के भीतर दोनों मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए.

इसके बाद 15 दिनों के भीतर तकनीकी जांच कराकर सड़क निर्माण का प्राक्कलन तैयार कराया जाए और अधिकतम 30 दिनों के भीतर निर्माण कार्य धरातल पर शुरू किया जाए. साथ ही निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा की निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई.

ज्ञापन देने के बाद  प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से जर्जर सड़कों से परेशान है और अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि धरातल पर काम चाहती है. उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासियों के साथ शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. इस दौरान ग्राम प्रधान संतोष कुमार चौधरी, तेजेन्द्र निषाद, विनोद मौर्या, सूरज गौतम, कुलदीप शुक्ला, पूर्व प्रधान राम प्रकाश चौधरी, धर्मराज, कृष्ण मोहन, अखिलेश, घनश्याम, धर्मेंद्र, मनोज, सुभाष सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे.

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दवा से लेकर ऑपरेशन और CCTV तक जांच की मांग
जिला चिकित्सालय बस्ती में व्यवस्थाओं और संसाधनों के उपयोग को लेकर सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामलों की जांच कराने की मांग किया है. शिकायतकर्ता ने पत्र में अस्पताल की दवा उपलब्धता, इंटर्नशिप कर रहे छात्रों से कथित सुविधा शुल्क लिए जाने, चिकित्सकों की उपस्थिति, मरीजों की संख्या में कमी, ऑपरेशन के नाम पर कथित धन वसूली और सीसीटीवी व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए हैं.
शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि कैली अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही कुछ सरकारी दवाएं जिला चिकित्सालय में मरीजों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं.

इसके अलावा जिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रहे बच्चों से ड्यूटी लगाने के नाम पर कथित तौर पर पांच हजार रुपये लिए जाने की शिकायत का भी उल्लेख किया गया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, प्रशिक्षण ले रहे कुछ छात्र अपना नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहते हैं.

पत्र में यह भी मांग किया गया है कि दूसरे जिलों के रहने वाले कुछ चिकित्सकों की जिला अस्पताल में ओपीडी और उपस्थिति की वास्तविक स्थिति की जांच कराई जाए.  शिकायत में हड्डी एवं सर्जरी विभाग में ऑपरेशन के नाम पर मरीजों से कथित रूप से धन लिए जाने के आरोपों की जांच कराने की मांग की गई है. शिकायतकर्ता ने कहा है कि सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध सेवाओं के संबंध में शासन की व्यवस्था के अनुरूप मरीजों को सुविधाएं मिलनी चाहिए, इसलिए इस मामले की भी जांच आवश्यक है.

सीसीटीवी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं. शिकायतकर्ता का कहना है कि सभी विभागों की ओपीडी में सीसीटीवी लगाए जाने के लिए पिछले दो वर्षों से धन उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक सभी ओपीडी में कैमरे नहीं लगाए गए हैं. पत्र में केवल दो ओपीडी में सीसीटीवी लगे होने का उल्लेख करते हुए शेष स्थानों पर व्यवस्था नहीं होने के कारणों की जांच की मांग की गई है.

इसके अलावा जिला अस्पताल में होम्योपैथिक दवाओं की खरीद कब हुई, पिछले कई वर्षों से खरीद नहीं होने की स्थिति में इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसकी भी जांच कराने की मांग की गई है.
सत्येन्द्र सिंह ‘भोलू’ ने जिलाधिकारी से सभी बिंदुओं की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कराकर, यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है. शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को भी भेजी गई है.

बस्ती में लघु सिंचाई विभाग के JE पर करोड़ों के गबन का आरोप, मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग
बहुजन मुक्ति पार्टी  के जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम ने लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता परबिन्दर सिंह पर करोड़ों रुपये के सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया है. उन्होंने  मण्डलायुक्त को पत्र देकर अवर अभियंता का अटैचमेंट निरस्त करने, उन्हें दूसरे जनपद में स्थानान्तरित करने और निलम्बित करने की मांग की है. मण्डलायुक्त को दिये पत्र में आरोप  कहा गया है  कि बस्ती में 15 वर्ष से अधिक समय से तैनात अवर अभियंता परबिन्दर सिंह ने विभाग में करोड़ों रुपये का गबन किया. किसानों और जनप्रतिनिधियों के हवाले से कहा गया है कि बिना बोरिंग कराए ही सामान्य वर्ग के किसानों के नाम पर 15,600 रुपये और अनुसूचित वर्ग के किसानों के नाम पर 19,600 रुपये प्रति किसान निकाल लिए गए.

आरोप है कि किसानों को केवल लोकल पाइप, प्लास्टिक और रिफ्क्शवॉल जैसा सामान देकर पूरा भुगतान करा लिया गया. हजारों किसानों को बोरिंग से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला. कुछ किसानों की पुरानी बोरिंग दिखाकर भी भुगतान कराया गया. पत्र के अनुसार अवर अभियंता परबिन्दर सिंह का स्थानान्तरण बस्ती से सिद्धार्थनगर (आकांक्षी जनपद) किया था. इसके बावजूद वे बस्ती में अटैचमेंट पर बने हुए हैं. बीएमपी नेता चन्द्र प्रकाश गौतम का आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले भी बार-बार स्थानान्तरण हुए, लेकिन अवर अभियंता ने रसूख और धनबल से साजिश कर, फर्जी मेडिकल रिपोर्ट लगाकर  अधिकारियों को गुमराह किया और स्थानान्तरण रुकवा लिया. पत्र में कुदरहा, दुबौलिया और गौर आदि ब्लाकों  में करोड़ों रुपये की सरकारी गबन का आरोप है. यह भी कहा गया है कि जांच करने वाले अधिकारियों से रसूख के दम पर समझौता कर लिया जाता है.
चंद्र प्रकाश गौतम ने मांग किया  है कि अवर अभियंता परबिन्दर सिंह का अटैचमेंट निरस्त कर उन्हें किसी अन्य जनपद में भेजा जाए, पिछले कई वर्षों के लेखा-जोखा की जांच कराई जाए और गबन उजागर कर कार्रवाई की जाए.

10 किलो के गैस सिलेंडर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मंजू पाण्डेय बोलीं- आम परिवार पर बढ़ सकता है रसोई का खर्च
घरेलू रसोई गैस को लेकर केन्द्र सरकार की नई व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष  मंजू पाण्डेय ने सवाल खड़े किए हैं. उनका आरोप है कि इस व्यवस्था से आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है. उन्होंने मांग की है कि घरेलू गैस कनेक्शन लेने वालों को 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेण्डर पूरी पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाए.
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता मंजू पाण्डेय ने कहा कि देश में रसोई गैस के घरेलू और वाणिज्यिक उपयोग के बीच हमेशा से साफ अंतर रहा है. अब 10 किलोग्राम के कम्पोजिट (नई श्रेणी के) सिलेण्डर घरेलू उपभोक्ताओं को देने से कीमत, क्षमता और असली लाभ को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है. उनके अनुसार, यदि कम गैस वाले सिलेंडर के लिए उपभोक्ता को तुलनात्मक रूप से ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी, तो इसका सीधा असर आम परिवार की रसोई के बजट पर पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि रसोई गैस कोई विलासिता की वस्तु नहीं, बल्कि करोड़ों परिवारों की रोजमर्रा की जरूरत है. इसलिए कोई भी नई व्यवस्था लागू करने से पहले उपभोक्ताओं को सिलेंडर की क्षमता, कीमत, सुरक्षा, रिफिल दर, सब्सिडी की पात्रता और पुराने 14.2 किग्रा घरेलू कनेक्शन से उसके अंतर की स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए. भारतीय तेल कंपनियां 14.2 किग्रा सिलेंडर को घरेलू एलपीजी व्यवस्था का मुख्य आकार मानती रही हैं. इंडियन ऑयल की मौजूदा जानकारी के मुताबिक घरेलू उपयोग के लिए मुख्य रूप से 14.2 किग्रा का सिलेंडर ही उपलब्ध है, जबकि 10 किग्रा का कम्पोजिट सिलेंडर घरेलू गैर-सब्सिडी श्रेणी में दिया जा रहा है.
महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेत्री ने कहा, ‘पहले ही रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम परिवार की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है. ऐसे में कम वजन के सिलेंडर को बढ़ावा देकर यदि उपभोक्ता पर प्रति किलोग्राम अधिक खर्च का भार पड़ता है तो सरकार को इसका जवाब देना चाहिए.’

उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि नया घरेलू कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को किस आधार पर 10 किग्रा का सिलेण्डर दिया जा रहा है, उसकी कुल लागत कितनी है और प्रति किलोग्राम एलपीजी की असली कीमत क्या है. साथ ही यह भी बताया जाए कि उपभोक्ता के पास 14.2 किग्रा घरेलू सिलेंडर का विकल्प है या नहीं.उपभोक्ता को विकल्प के नाम पर ऐसी व्यवस्था स्वीकार करने के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए, जिससे उसकी रसोई का खर्च बढ़े. घरेलू उपभोक्ताओं के हित में 14.2 किग्रा घरेलू सिलेंडर की उपलब्धता और कीमत संबंधी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए.’

उन्होने केन्द्र सरकार से मांग की कि नई एलपीजी व्यवस्था की उपभोक्ता हित में समीक्षा कराई जाए, कीमत और क्षमता का तुलनात्मक ब्योरा सार्वजनिक किया जाए और किसी भी तरह की अनिवार्यता या अस्पष्टता को तुरन्त खत्म किया जाए.

रेखा चित्रगुप्त जेल विजिटर नामित
जिला मजिस्टेªट ने चित्रांश क्लब महिला विंग संरक्षक रेखा चित्रगुप्त पत्नी राजेश चित्रगुप्त को जेल विजिटर नामित किया है. रेखा चित्रगुप्त निरन्तर सामाजिक कार्यो में सक्रिय है. उन्हें जेल विजिटर नामित किये जाने पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है. रेखा चित्रगुप्त ने यह जानकारी देते हुये बताया कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, पूरा प्रयास होगा कि दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करते हुये कारागार व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी पहल हो.

बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर जुटा समाज, एकजुटता पर जोर
शुक्रवार को कलेक्टेªट कचहरी परिसर के निकट में बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया पूर्व राज्यसभा सांसद को उनकी पुण्यतिथि पर चौरसिया समाज द्वारा उन्हें याद करने के साथ ही उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई.  कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम प्रसाद चौरसिया ने  कहा कि सामाजिक न्याय, दलित पिछड़ों, शोषितों, के पुरोधा बैकवर्ड लीक के संस्थापक व लोक अदालत के जनक गरीबों के महानायक को लोग भूल गए अब हम सबको उनके बताए पद चिन्हों पर चलकर समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने की जरूरत है. देश में मौजूद सभी राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर हमारे समाज को पीछे छोड़ने का काम किया है.  अब हम लोगों को जरूरत है एक जुट होकर हुंकार भरने की जिससे हमारा समाज भी राजनीतिक, सामाजिक भागीदारी हासिल करे यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.  कहा कि बदलते परिवेश में चौरसिया समाज को राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक परिदृश्य, के लिए एक जुटता बनाए रखनी होगी

पार्टी के जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौरसिया ने  कहा कि बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया समाज के ऐसे पुरोधा रहेे जिन्होंने शिक्षा, पिछड़ापन, छुआ छूत व भेद भाव के सवालांें को लेकर जीवन भर संघर्ष   किया . कहा कि  राजनीतिक भागीदारी और शिक्षा से ही समस्याओं का हल निकलेगा. अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में कोताही न करें. कार्यक्रम में चौरसिया समाज के सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में योगदान एवं स्थिति तथा राजनीतिक एकजुटता पर विचार विमर्श कर निर्णय लिये गये.

कार्यक्रम को बैजनाथ चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, आलोक चौरसिया, संदीप कुमार, रामभेज यादव, लक्ष्मीकान्त मौर्य, अमित चौरसिया, सुरेन्द्र कुमार चौरसिया, आनन्द प्रकाश चौरसिया, चन्द्र प्रकाश चौरसिया, पतिराम आजाद आदि ने संबोधित करते हुये कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह ने चौरसिया समाज को एक जुट करने की दिशा में जो कार्य किया उसे आगे बढाने की जरूरत है. यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कहा कि बदलते परिवेश में चौरसिया समाज को अपने राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक परिदृश्य के लिये एक जुटता बनाये रखनी होगी. संचालन अनिल कुमार चौरसिया ने किया.

बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करने वालों में मुख्य रूप से  रिंकू चौरसिया, आनंद किशोर चौरसिया, चंद्र प्रकाश चौरसिया, अनिल प्रजापति, राम नरेश चौहान, अखिलेश चौरसिया, विकास चौरसिया, श्याम नारायण चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, किशोर कुमार गुप्ता,  अमरनाथ, संजय कुमार चौरसिया, अनिल प्रजापति, ब्रम्हानन्द विश्वकर्मा, दीपक पाल के साथ ही बड़ी संख्या मंें लोग शामिल रहे.

बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्लाबोल, एक सप्ताह का अल्टीमेटम
शुक्रवार को कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में बिजली संकट, अघोषित कटौती आदि के सवाल को लेकर मुख्य अभियन्ता विजय कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा. मांग किया कि विद्युत कटौती तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाय. मुख्य अभियन्ता  ने कांग्रेस पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर कटौती का संकट दूर करा लिया जायेगा. कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने चेतावनी दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान न हुआ तो पार्टी जनहित के सवालों को लेकर आन्दोलन को बाध्य होगी. इसी कड़ी में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर कांग्रेस नेताओं ने यूपीआई के भुगतान में चार्ज लिये जाने के विरोध में गांधीनगर बाजार में व्यापारियों को जागरूक करते हुये खतरों से अवगत कराया.

ज्ञापन और यूपीआई के भुगतान में चार्ज लिये जाने के सवाल को लेकर जागरूकता अभियान के बाद  जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार जनहित के सवालों को लेकर पूरी तरह से संवेदनहीन है. अमेरिकी दबाव में यूपीआई के भुगतान में चार्ज लिये जाने से पहले से ही मंहगाई की मार का सामना कर रहे नागरिकों के समक्ष एक नया संकट खड़ा हो जायेगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव,  जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, डा. दीपेन्द्र सिंह, डा. वाहिद अली सिद्दीकी शहर अध्यक्ष शौकत अली नन्हू आदि ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था आज आम जनता, छोटे व्यापारियों, पटरी दुकानदारों और रोज कमाने-खाने वालों के लिए लेनदेन का जरूरी जरिया बन गई है. डिजिटल भुगतान से जुड़े शुल्क में बढ़ोतरी से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पडेगा. ़ महंगाई के इस दौर में आम जनता और छोटे कारोबारी पहले से ही आर्थिक परेशानी झेल रहे हैं. ऐसे में डिजिटल भुगतान से जुड़े किसी भी अतिरिक्त शुल्क का असर व्यापार और उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है. सरकार इस जन विरोधी निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस ले.

मुख्य अभियन्ता विद्युत को ज्ञापन सौंपने और यूपीआई के भुगतान में चार्ज लिये जाने के सवाल को लेकर जागरूकता अभियान के दौरान मुख्य रूप से ई. राज बहादुर निषाद, अमरदेव सिंह, शिव विभूति मिश्र, संजीव त्रिपाठी, शेर मोहम्मद, राहुल चौधरी, सर्वेश शुक्ल, सोमनाथ संत, फजले आजम, लालजीत पहलवान, शोभित चौधरी, नीशान्त श्रीवास्तव, आनन्द निषाद, रामचन्द्र चौहान, चन्द्र प्रकाश के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल र

बस्ती में विश्व हिंदू महासंघ ने ASP को दिया पत्र, मनोज सिंह पर छवि धूमिल करने का आरोप
श्व हिन्दू महासंघ ने बुधवार को  अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर संगठन की छवि धूमिल करने के आरोप में मनोज सिंह के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग किया है. संघ के नगरपालिका अध्यक्ष बस्ती सदर अभिषेक वर्मा ‘आर्या’ ने पत्र में पूरे मामले का उल्लेख करते हुये कार्रग्वाई का आग्रह किया है. अपर पुलिस अधीक्षक को दिये पत्र में अभिषेक वर्मा ‘ आर्या’ ने स्वयं को विश्व हिंदू महासंघ का अनुशासित कार्यकर्ता बताते हुए कहा है कि संगठन सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रहता है तथा गरीब, पीड़ित, शोषित और असहाय लोगों की सहायता करता है. पत्र के अनुसार, हाल ही में जनपद बस्ती सहित पूरे देश में संगठन की ओर से कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए जनजागरण एवं शोभायात्रा निकाली गई थी.

पत्र में एक दलित व्यक्ति के साथ कथित मारपीट का भी उल्लेख किया गया है. अभिषेक वर्मा का कहना है कि संबंधित व्यक्ति की शिकायत पर सुनवाई नहीं होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पहल कर उसकी एफआईआर दर्ज कराने और न्याय दिलाने में सहयोग किया. पत्र में आरोप लगाया गया है कि विश्व हिंदू परिषद बस्ती के कथित जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने 15 सितंबर  को मीडिया में अभिषेक वर्मा और शिवम मिश्रा के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की.  पत्र के मुताबिक, इससे समाज में दोनों की छवि धूमिल हो रही है और उनका घोर अपमान हुआ है. अभिषेक वर्मा ने पत्र में मनोज सिंह की कथित टिप्पणी को अत्यंत घृणित बताते हुए अपर पुलिस अधीक्षक से मामले में विधिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.'

पत्र सौंपने के दौरान मुख्य रूप से विश्व हिन्दू महासंघ के वशिष्ठ मणि दूबे, विवेक श्रीवास्तव, अर्पण  श्रीवास्तव, सौरभ त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, राज श्रीवास्तव, फूलदीप मिश्रा, अखिलेश सोनकर, राजन सोनकर, मोहित बाल्मीकि आदि शामिल रहे.

बस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, 21 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी
दुबौलिया थाना क्षेत्र के बरसांव  निवासी मनोज कुमार पुत्र सीताराम ने गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण एवं निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की है. शिकायतकर्ता ने राजस्व अधिकारियों से मौके की जांच कराकर रास्ते की पैमाइश कराने तथा अवरोध हटाकर आमजन के आवागमन के लिए रास्ता खुलवाने की मांग की है. जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में मनोज कुमार ने कहा है  कि हर्रैया तहसील क्षेत्र के गांव में बरसांव आराजी संख्या 297 क व 497 में नवीन परती की भूमि है.

इस भूमि से होकर ग्रामीणों के आवागमन के लिए रास्ता लंबे समय से चलता आ रहा है. आरोप है कि कुछ लोगों ने रास्ते में बांस-बल्ली लगाकर उसे अवरुद्ध कर दिया तथा निर्माण कर रास्ता बंद कर दिया. शिकायतकर्ता ने चेतावनी दी है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने पर वह अन्य ग्रामीणों के साथ 21 सितंबर 2026 से जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठेंगे.
शिकायतकर्ता के अनुसार, इस संबंध में पूर्व में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया था. इसके बाद उप  जिलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया. आरोप है कि सार्वजनिक रास्ता खुलवाने के बजाय वैकल्पिक रूप से दूसरे की भूमि से होकर एक पगडंडी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित भूमि को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है और प्रकरण का निस्तारण होने के बाद वैकल्पिक रास्ता भी बंद होने की आशंका है.

मनोज कुमार ने जिलाधिकारी से प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राजस्व अधिकारियों की मौके पर जांच एवं स्थलीय निरीक्षण कराने, सार्वजनिक रास्ते की पैमाइश एवं सीमांकन कराने तथा रास्ते में किए गए कथित अवरोध को हटाकर आमजन के आवागमन के लिए रास्ता खुलवाने की मांग की है. उन्होंने प्रशासन से समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी अप्रिय स्थिति को रोकने की मांग की है. डीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान सीताराम, श्रीराम, लालचंद, संदीप कुमार, सुरेश कुमार, राजकुमारी, सन्तोष कुमार, मनोज कुमार आदि शामिल रहे.

सांसद रत्न पुरस्कार लेकर बस्ती पहुंचे जगदम्बिका पाल, मुरादीपुर में हुआ जोरदार स्वागत
प्रतिष्ठित सांसद रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित होने के बाद गृह जनपद बस्ती में प्रथम आगमन पर डुमरियागंज के सांसद एवं वरिष्ठ जननेता जगदम्बिका पाल का हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के मुरादीपुर चौराहे पर रविवार केो भव्य स्वागत किया गया. हर्रैया विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित स्वागत समारोह में पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ सांसद का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान मुरादीपुर चौराहा कार्यकर्ताओं के उत्साह और नारों से गूंज उठा. उपस्थित लोगों ने सांसद रत्न पुरस्कार-2026 से सम्मानित होने पर जगदम्बिका पाल को बधाई देते हुए इसे बस्ती जनपद और क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया.

विधायक अजय सिंह ने कहा कि जगदम्बिका पाल को मिला यह प्रतिष्ठित सम्मान पूरे बस्ती जनपद, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि सांसद की जनसेवा, संसदीय सक्रियता और जनहित के मुद्दों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि सांसद रत्न पुरस्कार-2026 ने बस्ती की माटी का गौरव राष्ट्रीय पटल पर और ऊंचा किया है. यह सम्मान जनता की आवाज को संसद में मजबूती से उठाने और जनसेवा के प्रति उनके निरंतर समर्पण का सम्मान है.स्वागत समारोह में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने सांसद जगदम्बिका पाल के यशस्वी एवं उज्ज्वल सार्वजनिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.

योगी के गुरु की पुण्यतिथि पर बस्ती में बड़ा आयोजन, अब श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प
विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा  गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूज्य गुरुदेव राष्ट्र संत ब्रम्हलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के पुण्य तिथि के निमित्त  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के  संयोजन में राजकीय इण्टर कालेज से अमहट घाट स्थित स्द्धिेश्वरनाथ मंदिर तक श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति यज्ञ, विजय यात्रा निकाली गई. कार्यक्रम सहभोज के साथ सम्पन्न हुआ.
मुख्य अतिथि  अतिथि दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि  महंत अवेद्यनाथ  श्री रामजन्म भूमि के प्राण थे. सबको साथ लेकर चलने की उनमें विलक्षण प्रतिभा थी. उसी के परिणाम स्वरूप श्रीराम जन्मभूमि आन्दोलन के साथ सभी संप्रदायों, दार्शनिक परम्पराओं के संत जुड़ते चले गए और लक्ष्य पूर्ण हुआ. गोरखनाथ मंदिर की वर्तमान भव्यता, शानदार वास्तुशिल्प महंत अवेद्यनाथ की ही देन है. उन्होने अस्पताल, स्कूलों की स्थापना कर लोकमंगल की भूमिका को नई दिशा दिया, उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा.

महासंघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि ब्रह्मलीन महन्थ अवेद्यनाथ  जी ने हिन्दू धर्म की आध्यात्मिक साधना के साथ ‘सामाजिक हिन्दू’ साधना को भी आगे बढाया और सामाजिक जनजागरण को अधिक महत्वपूर्ण मानकर हिन्दू धर्म के सोशल इंजीनियरिग पर बल दिया . बहुसंख्यक समाज को जोड़ने के लिए सहभोजों के क्रम में महंत अवेद्यनाथ ने बनारस में संतों के साथ डोमराजा के घर सहभोज कर उदाहरण प्रस्तुत किया. 12 सितम्बर 2014 को महन्थ अवेद्यनाथ ब्रम्हलीन हो गये. उनके सपनों, संकल्पोें को पूरा करने का दायित्व हम सबका है. कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति के लिये निरन्तर प्रयासरत है. पुज्य गुरूदेव महन्थ अवेद्यनाथ की कृपा से शीघ्र ही यह लक्ष्य पूरा होगा.

आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओम प्रकाश आर्य कहा कि  महंत अवेद्यनाथ नेे अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गोरक्षपीठ की शैक्षिक और सांस्कृतिक परंपरा को समृद्ध किया. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और लोककल्याण को सर्वोपरि माना. उनका योगदान हम सबको सदैव प्रेरणा देगा.  कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, सौरभ त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, कुलदीप मिश्रा,सुधीर सिंह, समर प्रताप सिंह ,चंद्रशेखर कमलापुरी, महंत  गिरजेश दास, विंद गोपाल त्रिपाठी,सौरभ त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव, डॉ पंकज त्रिपाठी, पूनम सिंह वशिष्ठ मुनि दुबे, विकास  प्रजापति,  आदि ने कहा कि हिन्दू समाज की एकता, परस्पर समन्वय से प्रगति ही महंत अवेद्यनाथ को सच्ची श्रद्धांजलि है. उन्होने जो दिशा दिया है उसे गतिमान करने की जरूरत है.

गोष्ठी और सहभोज में मुख्य रूप से विवेक श्रीवास्तव, डॉ पंकज त्रिपाठी, पूनम सिंह, वशिष्ठ मुनि दुबे, विकास  प्रजापति, राजकुमार मंटू चौधरी, अर्पण श्रीवास्तव, जिला प्रभारी शिवलाल प्रेमी, विपिन सिंह, राकेश सिंह,  सुनील मिश्रा, बालकृष्ण सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, मुन्ना सिंह, डॉ परशुराम साहनी, परमानंद गुप्ता, सोनार, उज्जवल सिंह, संदीप कमलापुरी, राहुल कमलापुरी, विजय गुप्ता, गुलाब सिंह, महेंद्र पाठक जी, बाबा जयप्रकाश दास, देवेन्द्र दास, पहले वाले बाबा, सुंदर जी महाराज, जगरामनाथ, अजय स्वरानंद महाराज अभिषेक आर्य रूपनारायण गौड़ ,सतीश पांडे, शिवम मिश्रा, सिकंदर वर्मा, राजन पाल, सूरज श्रीवास्तव, प्रिंस जायसवाल, अविनाश शर्मा, अभिषेक सिंह, अभय चौधरी के साथ ही  विश्व हिन्दू महासंघ के सैकड़ो पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

बोरिंग टेक्नीशियन संघ का अधिवेशन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर जोर
एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन लघु सिंचाई विभाग संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय परिसर में  मण्डल अध्यक्ष आशीष शुक्ल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. अधिवेशन में वक्ताओं ने बोरिंग टेक्नीशियन कर्मचारियों की समस्याओं पर वृहद विचार के साथ ही एकजुटता और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष पर जोर दिया.

अधिवेशन के बाद चुनाव अधिकारी चन्द्रमणि त्रिपाठी की देख रेख में पदाधिकारियों का सर्वसम्मत से चयन हुआ. इसमें सुभाष चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष, आत्मजीत सोनी उपाध्यक्ष, राहुल श्रीवास्तव मंत्री, चक्रेश नारायण कोषाध्यक्ष, वीरेन्द्र कुमार सम्प्रेक्षक घोषित किये गये.

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि यदि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिये एकजुट न हुये तो सरकार आने-वाले दिनों में एक-एक कर सुविधायें छीन लेगी. परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित अनेक मांगों को लेकर परिषद निरन्तर संघर्ष जारी रखे हुये हैं.
अधिवेशन में मुख्य रूप से सुशील पाण्डेय, घनश्याम शुक्ल, दिवाकर शुक्ल, अखिलेश, अनूप श्रीवास्तव, विनय यादव, विजय चौधरी, अतीक अहमद, वीरेन्द्र प्रताप, अमित कन्नौजिया, आलोक श्रीवास्तव, अखिलेश के साथ ही बोरिंग टेक्नीशियन कर्मचारी एवं विभिन्न संगठनों के लोग उपस्थित रहे.

बस्ती में लंगूरों का आतंक, 20 लोगों पर हमला; दर्जनों गांवों में मचा था डर, अब मिली राहत
रुधौली विकासखंड क्षेत्र के सुरवार, रमवापुर, बिजहरडूहा, टिकरी, ढोढऊपार सहित दर्जनों गांवों में लंगूर बंदरों के आतंक से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे. बंदरों के झुंड से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था. ग्रामीणों के अनुसार, बंदरों के हमले में करीब 20 लोग घायल भी हो चुके हैं. बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना रुधौली  विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी मनोज चौधरी को दी. ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही मनोज चौधरी ने तत्काल बंदर पकड़ने वाली टीम को बुलवाया. टीम ने अभियान चलाकर आतंक का कारण बने लंगूर बंदरों को पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें संबंधित विभाग को सौंप दिया गया.

समाजसेवी मनोज चौधरी ने कहा कि ग्रामीणों की ओर से उन्हें लगातार बंदरों के आतंक की सूचना मिल रही थी. लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने तत्काल पहल करते हुए बंदरों को पकड़वाने की व्यवस्था कराई. उन्होंने कहा कि लंगूर भी जीव हैं, लेकिन आबादी वाले क्षेत्रों में उनके रहने से ग्रामीणों को परेशानी और खतरा पैदा हो रहा था. अब संबंधित विभाग इन्हें उनके अनुकूल सुरक्षित स्थान और जंगल क्षेत्र में पहुंचाने की कार्रवाई करेगा. लंगूर बंदरों के पकड़े जाने के बाद प्रभावित गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है. ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मनोज चौधरी का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए समय पर की गई इस पहल से उन्हें काफी राहत मिली है.

हरीश द्विवेदी के फोटो वाले पोस्टर का PWD ने लिया संज्ञान, होगी कारवाई?
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरकारी साइन बोर्ड पर हरीश द्विवेदी के फोटो वाला राजनीतिक पोस्टर लगाए जाने को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है.

शहर में संकेतक चिन्ह पर यह पोस्टर लगा होने का मामला सामने आया है. सरकारी संपत्ति पर इस तरह पोस्टर लगाए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार विभाग की नजर इस पर अब तक क्यों नहीं पड़ी.

मामले को लेकर भारतीय बस्ती ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी से बातचीत की. अधिकारी ने बताया कि साइन बोर्ड पर लगे पोस्टर को जल्द से जल्द हटाया जाएगा. साथ ही पोस्टर लगाने वालों और उससे संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही है.

सरकारी साइन बोर्ड पर राजनीतिक प्रचार क्यों बना मुद्दा?

सरकारी साइन बोर्ड आम लोगों को शहर, रास्ते और विभिन्न स्थानों की जानकारी देने के लिए लगाए जाते हैं. इन पर किसी राजनीतिक दल, नेता या अन्य व्यक्ति का पोस्टर चस्पा होने से संकेतक की मूल उपयोगिता भी प्रभावित होती है.

स्थानीय स्तर पर यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि किसी सरकारी संकेतक पर लंबे समय तक पोस्टर लगा रहा, तो उसे हटाने की जिम्मेदारी किसकी है और पोस्टर लगाने वालों पर समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई.

सरकारी संपत्ति पर पोस्टर लगाना नियमों के खिलाफ

सरकारी दीवार, साइन बोर्ड, खंभे या अन्य सार्वजनिक संपत्ति पर बिना अनुमति पोस्टर-बैनर लगाना सार्वजनिक संपत्ति के विरूपण से जुड़े कानूनों के दायरे में है. ऐसे मामलों में पोस्टर लगाने वाले व्यक्ति अथवा उससे संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.

प्रधानमंत्री आवास योजना के घर को किराये पर देने का आरोप, डीएम से जांच और कार्रवाई की मांग
हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा पतेलवा वार्ड नं. 24 में एहसानुल्लाह पुत्र रहमतुल्ला और नियाज अहमद पुत्र रहमतुल्ला द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित घर पर  किराये पर देने की जांच और कार्रवाई की मांग किया है. डीएम को दिये पत्र में हिन्दू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री विनय सिंह ने कहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कटरा पतेलवा वार्ड नं.

24 में एहसानुल्लाह पुत्र रहमतुल्ला और नियाज अहमद पुत्र रहमतुल्ला द्वारा तथ्यों को छिपाकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित घर पर को किराये पर देकर किराया ले  रहें है.  एहसानुल्लाह पुत्र रहमतुल्ला और नियाज अहमद पुत्र रहमतुल्ला सम्पन्न व्यक्ति हैं. दोनों के पास दो मंजिला मकान हैं. इसके बावजूद प्रधानमंत्री योजना के तहत एहसानुल्लाह और नियाज अहमद पुत्रगण रहमतुल्ला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ लिया और निर्मित घर पर को किराये पर देकर किराया ले  रहें है. उन्होने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग किया है.

बस्ती में व्यापारियों ने साथ देखी ‘हनुमान अंश’, बोले- सनातन से जुड़ने का दिव्य अनुभव
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के  पदाधिकारियों, व्यापारी साथियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष  राकेश सिंह के नेतृत्व में बड़े वन स्थित दर्श सिनेमा पहुंचकर अत्यंत प्रेरणादायक, सांस्कृतिक और धार्मिक सनातन फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सामूहिक रूप से देखा. जिलाध्यक्ष  राकेश सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक चलचित्र देखना मात्र नहीं था, बल्कि सभी के लिए सांस्कृतिक चेतना और अपने गौरवशाली सनातन इतिहास से जुड़ने का एक अत्यंत ही दिव्य अनुभव रहा. हनुमान अंश का संदेश नयी पीढी के लिये उपयोगी है.  सभी व्यापारी समयबद्ध तरीके से सिनेमाघर पहुंचे, जिससे इस धार्मिक एवं भव्य आयोजन का पूरी तल्लीनता के साथ आनंद लिया जा सका. दर्श सिनेमा के स्वामी  धीरेन्द्र सिंह का लोगों ने आभार व्यक्त किया.

‘हनुमान अंश’ के दर्शकोें में जिला संगठन महामंत्री भारत राम बबलू अग्रहरि, जिला महामंत्री आलोक कुमार दुबे, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता, नगर संगठन महामंत्री प्रदीप सिंह, नगर महामंत्री धीरेंद्र कुमार सिंह सहित अश्विन कुमार, शुभम कुमार, सुखसागर, सूरज यादव, संजय गुप्ता, अवधेश निषाद, रावेश कुमार श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, कमलेश चौधरी, धर्मेंद्र कुमार यादव, प्रदीप गुप्ता, वीरू साहू, कृष्ण कुमार सिंह, उज्जवल श्रीवास्तव, सूरज कुमार गुप्ता, नितिन श्रीवास्तव, सत्यम सिंह, शिवम सिंह, शुभम गौड़, आकाश सोनी, राजकुमार चौधरी, दीपचंद कसौधन, बृजेश गुप्ता, संत कुमार गुप्ता, सरजू प्रसाद, रवि कुमार, सत्य प्रकाश द्विवेदी, वंदना वर्मा, अमित कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार मिश्रा, हिमांशु कसौधन, रामगोपाल सिंह, हेमंत मिश्रा, श्याम श्रीवास्तव और अन्य व्यापारी बंधु शामिल रहे.

बस्ती में स्कूल बैंड की धुन पर दिखा दम, बालक-बालिका वर्ग में ये टीमें बनीं विजेता
राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय हाल में बुधवार को जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बैंड की जोशीली धुनों के बीच विद्यार्थियों ने अनुशासन, तालमेल, टीम भावना और वादन कौशल का शानदार प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं. बालक एवं बालिका वर्ग में कुल चार विद्यालयों की बैंड पार्टियों ने प्रतिभाग किया. प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगवा जंगल के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन कर किया.

मुख्य अतिथि ने कहा कि संगीत विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता और टीम भावना विकसित करने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने का भी प्रभावी माध्यम है. स्कूल बैंड जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करती हैं. आयोजक विद्यालय के प्रवक्ता चंद्रभान पांडेय ने प्रतिभागी विद्यालयों से आए विद्यार्थियों, निर्णायकों एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का स्वागत किया. उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में सहयोग के लिए आभार जताया. प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य इंद्र बहादुर, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह और प्रधानाचार्य रामचंद्र यादव शामिल रहे.

निर्णायकों ने बैंड पार्टियों की प्रस्तुति, अनुशासन, तालमेल, वाद्य यंत्रों के संचालन और समग्र प्रदर्शन के विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया. बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, कलवारी की बैंड पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती की टीम द्वितीय स्थान पर रही. वहीं बालिका वर्ग में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की बैंड पार्टी ने उत्कृष्ट प्रस्तुति के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया. बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, बस्ती की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता का आयोजन मंडलीय सचिव अमित कुमार यादव, प्रभाकर ओझा, माता प्रसाद त्रिपाठी, रमेश चंद्र गुप्ता और विवेक कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में संपन्न हुआ. आयोजन के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय कुमार वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही. समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास और ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया.