फिर एक फिल्म में साथ दिखेंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी
दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रभास और अनुष्का शेट्टी की जोड़ी पर्दे पर हिट रही है. बाहुबली में इन दोनों ने अपने अभिनय का शानदार नमूना पेश किया था. फैंस से लेकर समीक्षकों तक ने उनकी बॉन्डिंग को पसंद किया था. अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिसे जानकर प्रभास के फैंस झूम उठेंगे. चर्चाओं का बाजार गर्म है कि प्रभास और अनुष्का एक बार फिर एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास और अनुष्का एक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं. खबरों की मानें तो ये दोनों निर्देशक मारुति की अगली फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे. यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें दोनों कलाकार अलहदा अंदाज में नजर आएंगे. सूत्र ने बताया कि फिल्म की घोषणा इस साल दशहरा के आसपास होगी. ऐसी चर्चा है कि इस फिल्म का शीर्षक राजा डीलक्स रखा जा सकता है.
इस साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का के अलावा इस प्रोजेक्ट में दो और हिरोइनों को शामिल किया जाएगा. इसका मतलब है कि फिल्म में तीन अभिनेत्रियां मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म को प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या प्रोड्यूस करेंगे. फिल्म की शूटिंग की बात करें तो इसे तीन शेड्यूल में फिल्माने की योजना बनाई गई है. इस खबर के सामने आने के बाद प्रभास के फैंस का उत्साह बढ़ गया है.
बाहुबली के अलावा भी कई फिल्मों में प्रभास और अनुष्का की झलक दिखी है. 2009 में आई फिल्म बिल्ला में ये दोनों एक साथ दिखे थे. यह इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की तेलुगु रीमेक है. 2013 में आई एक्शन ड्रामा मिर्ची में भी इन दोनों की केमिस्ट्री को पसंद किया गया था. इस फिल्म का निर्देशन कोरतल्ला शिवा ने किया था. उम्मीद है कि एक बार फिर दोनों की जोड़ी पर्दे पर छा जाएगी.
प्रभास पिछले कुछ समय से आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म को बड़े बजट में बनाया जा रहा है. ओम राउत ने इसका निर्देशन किया है. इसके अलावा वह सालार में श्रुति हासन के साथ दिखेंगे. इस फिल्म में प्रभास, श्रुति संग रोमांस करते नजर आएंगे. वह नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म का भी हिस्सा हैं. वह रैम्बो की हिंदी रीमेक से जुड़े हैं. सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में प्रभास एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे.
अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पी महेश बाबू की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं. उन्हें साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म में भी देखा जाएगा. अभी इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है