आईपीएल 2021 : दिल्ली ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

आईपीएल के इतिहास में पहली बार दो लीग मुक़ाबले एक ही दिन एक ही समय पर

दुबई , दिल्ली कैपिटल्स ने यहां दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया।

हैदराबाद की ओर से राशिद खान और खलील अहमद ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और उसने पृथ्वी शॉ के रूप में पहला विकेट गंवाया जिन्होंने आठ गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। इसके बाद शिखर धवन ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन जोड़े।

धवन अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन राशिद ने उन्हें आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। धवन ने 37 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। इसके बाद पंत और अय्यर ने पारी आगे बढ़ाई और दोनों बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 67 रनों की अविजित साझेदारी कर टीम को मैच जिताया। अय्यर 47 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 47 और पंत 21 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 35 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले, हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने चार विकेट महज 61 रन पर गंवाए। हैदराबाद ने डेविड वार्नर (0), रिद्धिमान साहा (18), कप्तान केन विलियम्सन (18) और मनीष पांडे (17) के रूप में अपने चार विकेट गंवाए।

इसके कुछ देर बाद केदार जाधव (3) रन बनाकर आउट हुए। फिर अक्षर ने जैसन होल्डर (10) को पवेलियन भेजा। अब्दुल समाद ने फिर पारी संभाली और कुछ शॉट खेले लेकिन वह भी सातवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। समाद ने 21 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाए।

इसके बाद राशिद खान 19 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाकर जबकि संदीप शर्मा खाता खोले बिना रन आउट हुए। भुवनेश्वर कुमार तीन गेंदों पर एक चौके के सहारे पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली की ओर से कैगिसो रबादा ने तीन विकेट लिए जबकि एनरिच नॉत्र्जे और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिला।

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
23 Sep 2021 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/ipl-2021--delhi-beat-hyderabad-by-8-wickets/article-8440
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है