Lockdown के बीच चलने वाली ट्रेनों की क्या होगी टाइमिंग, जानें यहां
भारतीय रेलवे ने 12 मई, 2020 से धीरे-धीरे यात्री (पैसेंजर) ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने की योजना बनाई है. इसकी शुरुआत 15 जोड़ी ट्रेनों (वापसी यात्रा सहित कुल 30 ट्रेनें) के साथ की जाएगी. ये ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों के रूप में चलाई जाएंगी जो डिब्रूगढ़, अगरतला, हावड़ा, पटना, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी को जोड़ेंगी.
इसके बाद भारतीय रेलवे नए मार्गों पर और भी अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाएगी, जिनकी कुल संख्या कोविड-19 केयर सेंटर के लिए 20,000 कोचों को आरक्षित रखने और फंसे हुए प्रवासियों हेतु ‘श्रमिक स्पेशल’ के रूप में प्रतिदिन 300 ट्रेनों तक का परिचालन सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में कोचों को आरक्षित रखने के बाद उपलब्ध कोचों पर निर्भर करेगी.
यह भी पढ़ें: राशन कार्ड से आधार की लिंकिंग जरूरी नहीं, मंत्रालय ने कहा- किसी का नाम नहीं काट सकते
पंद्रह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें (तीस ट्रेनें) नीचे दिए गए विवरण के अनुसार 12-05-2020 (समय, फ्रीक्वैन्सी) से चलाई जाएंगी:
| क्र.सं. | ट्रेन संख्या | से | रवाना | तक | आगमन समय | फ्रीक्वैन्सी |
| 1 | 02301 | हावड़ा | 1705 | नई दिल्ली | 1000 | रोजाना |
| 2 | 02302 | नई दिल्ली | 1655 | हावड़ा | 0955 | रोजाना |
| 3 | 02951 | मुम्बई सेंट्रल | 1730 | नई दिल्ली | 0905 | रोजाना |
| 4 | 02952 | नई दिल्ली | 1655 | मुम्बई सेंट्रल | 0845 | रोजाना |
| 5 | 02957 | अहमदाबाद | 1820 | नई दिल्ली | 0800 | रोजाना |
| 6 | 02958 | नई दिल्ली | 2025 | अहमदाबाद | 1005 | रोजाना |
| 7 | 02309 | राजेन्द्रनगर (टी) | 1920 | नई दिल्ली | 0740 | रोजाना |
| 8 | 02310 | नई दिल्ली | 1715 | राजेन्द्रनगर (टी) | 0530 | रोजाना |
| 9 | 02691 | बेंगलुरू | 2030 | नई दिल्ली | 0555 | रोजाना |
| 10 | 02692 | नई दिल्ली | 2115 | बेंगलुरू | 0640 | रोजाना |
| 11 | 02424 | नई दिल्ली | 1645 | डिब्रूगढ़ | 0700 | रोजाना |
| 12 | 02423 | डिब्रूगढ़ | 2110 | नई दिल्ली | 1015 | रोजाना |
| 13 | 02442 | नई दिल्ली | 1600 | बिलासपुर | 1200 | सप्ताह में दो बार |
| 14 | 02441 | बिलासपुर | 1440 | नई दिल्ली | 1055 | सप्ताह में दो बार |
| 15 | 02823 | भुवनेश्वर | 1000 | नई दिल्ली | 1045 | रोजाना |
| 16 | 02824 | नई दिल्ली | 1705 | भुवनेश्वर | 1725 | रोजाना |
| 17 | 02425 | नई दिल्ली | 2110 | जम्मू तवी | 0545 | रोजाना |
| 18 | 02426 | जम्मू तवी | 2010 | नई दिल्ली | 0500 | रोजाना |
| 19 | 02434 | नई दिल्ली | 1600 | चेन्नई | 2040 | सप्ताह में दो बार |
| 20 | 02433 | चेन्नई | 0635 | नई दिल्ली | 1030 | सप्ताह में दो बार |
| 21 | 02454 | नई दिल्ली | 1530 | रांची | 1000 | सप्ताह में दो बार |
| 22 | 02453 | रांची | 1740 | नई दिल्ली | 1055 | सप्ताह में दो बार |
| 23 | 02414 | नई दिल्ली | 1125 | मडगांव | 1250 | सप्ताह में दो बार |
| 24 | 02413 | मडगांव | 1030 | नई दिल्ली | 1240 | सप्ताह में दो बार |
| 25 | 02438 | नई दिल्ली | 1600 | सिकंदराबाद | 1400 | साप्ताहिक |
| 26 | 02437 | सिकंदराबाद | 1315 | नई दिल्ली | 1040 | साप्ताहिक |
| 27 | 02432 | नई दिल्ली | 1125 | तिरूवनंतपुरम | 0525 | सप्ताह में तीन |
| 28 | 02431 | तिरूवनंतपुरम | 1945 | नई दिल्ली | 1240 | सप्ताह में तीन |
| 29 | 02501 | अगरतला | 1900 | नई दिल्ली | 1120 | साप्ताहिक |
| 30 | 02502 | नई दिल्ली | 1950 | अगरतला | 1330 | साप्ताहिक |
इन ट्रेनों में आरक्षण के लिए बुकिंग 11 मई को शाम 4 बजे से शुरू होगी और केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट (https://www.irctc.co.in/) पर उपलब्ध होगी. रेलवे स्टेशनों पर स्थित टिकट बुकिंग काउंटर बंद रहेंगे और बुकिंग काउंटर पर कोई भी टिकट (प्लेटफॉर्म टिकट सहित) जारी नहीं किया जाएगा. केवल वैध कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही रेलवे स्टेशनों में प्रवेश करने की अनुमति होगी. यात्रियों के लिए फेस कवर या मास्क लगाना अनिवार्य होगा और ट्रेन के प्रस्थान करने के समय उन्हें अपनी स्क्रीनिंग करानी होगी तथा केवल उन्हीं यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने की अनुमति होगी जिनमें इस रोग का कोई भी लक्षण नहीं होगा. ट्रेनों के परिचालन कार्यक्रम सहित विस्तृत विवरण उचित समय पर अलग-अलग जारी किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें:ट्रेन से लोगों की आवाजाही के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किये दिशानिर्देश
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है