ईडी ने मेंगलुरू के एक निवासी की 17.34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने विदेशों में संपत्ति अर्जित करने और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम का उल्लंघन कर विदेशी लेनदेन करने के आरोप में कर्नाटक के एक निवासी की 17.34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है.

संघीय एजेंसी ने एक बयान में कहा कि मेंगलुरू के निवासी के. मोहम्मद हारिस के दो मकान और एक औद्योगिक भूखंड को जब्त कर लिया गया है.

प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया कि हारिस ने फेमा, 1999 की धारा-4 का उल्लंघन करते हुए अजमान संयुक्त अरब अमीरात में एक फ्लैट हासिल किया, विदेशी में बैंक खाते खोले तथा निवेश किया और संयुक्त अरब अमीरात में एक विदेशी व्यापार इकाई में उसके करीब 17,34,80,746 रुपये के शेयर हैं.

एजेंसी ने कहा कि अधिनियम की धारा 37ए के अनुसार, भारत के बाहर विदेशी मुद्रा, अचल संपत्ति आदि के इस कानून का उल्लंघन करके हासिल करने का संदेह होने पर प्रवर्तन निदेशालय भारत के भीतर उतनी ही कीमत की उस आरोपी व्यक्ति की संपत्ति जब्त कर सकता है.

एजेंसी के अनुसार, कुल 17.34 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Jul 2022 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/india-news/ed-attaches-assets-worth-rs-17-34-cr-of-a-mangaluru-resident/article-10548
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है