महिला Polytechnic कॉलेज में निर्माण सवालों के घेरे में

महिला Polytechnic कॉलेज में निर्माण सवालों के घेरे में
Basti Polytechnic

Anoop Mishra

बस्ती (Basti भा.ब.). उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में हथियागढ़ पालिटेक्निक (polytechnic in up)परिसर में 6 करोड़ 42 लाख 28 हजार की लागत से बन रहे महिला पालिटेक्निक कालेज पर गुणवत्ता विहिन निर्माण का आरोप चस्पा होने लगा है.

अभी हाल ही में स्थानीय नागरिक निर्माण इकाई पर गुणवत्ता विहिन निर्माण का आरोप लगा चुके है.

बस्ती में लघु सिंचाई विभाग के JE पर करोड़ों के गबन का आरोप, मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में लघु सिंचाई विभाग के JE पर करोड़ों के गबन का आरोप, मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग

इसी कड़ी में सदर विधायक दयाराम चौधरी (MLA from Basti Sadar Dayaram Chaudhary)ने अपने प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल को बन रहे महिला पालिटेक्निक कालेज की गुणवत्ता जांचने के लिए भेज दिया.

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दवा से लेकर ऑपरेशन और CCTV तक जांच की मांग यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दवा से लेकर ऑपरेशन और CCTV तक जांच की मांग

विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल मय टीम निर्माण स्थल पर पहुंच निर्माण कार्य का जायजा लिया.

MLA प्रतिनिधि ने Polytechinc परिसर के निर्माण पर लगाए ये आरोप

दबी जुबान से लोग ये कहते देखे गये की जब पालिटेक्निक का निर्माण कार्य लगभग 70 फीसद तैयार होने को है तो अब इसकी जांच करने का क्या औचित्य है.

वहीं विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल के आरोपों की मानें तो निर्माण इकाई यूपीपीसीएल (Uppcl)शुरू से ही इस काम में लापरवाही बरत रही है. संबंधित ठेकेदार द्वारा काम में जमकर लापरवाही बरती जा रही है.

आरोप हैं कि एसीसी सीमेंट की जगह अन्य कम्पनियों का सीमेंट उपयोग में लाया जा रहा है. ईंट की गुणवत्ता भी खराब है. दोयम दर्जे का ईंट प्रयोग में लाया जा रहा है. जबकि

Basti Mla ने दी थी चेतावनी

पूर्व में विधायक दयाराम चौधरी द्वारा जांच करने पर कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित इकाई को चेतावनी दी गयी थी.

इसके बावजूद अब तक उसमें कोई सुधार नहीं हुआ. इसकी शिकायत जिलाधिकारी (DM Basti), मुख्यमंत्री (Chief Minister Uttar Pradesh )से कर दोषियों को दण्डित कराने का प्रयास किया जाएगा.

सवाल उठता है की जब महिला पालिटेक्निक का निर्माण लगभग 70 फीसद पूरा हो चुका है तो इस जांच का क्या औचित्य होगा. जितना निर्माण हो चुका है उसमें सुधार की क्या गुजांइश होगी.

यह भी पढ़ें: कब तक पूर्व की सरकारों पर दोष मढ़ते रहेंगे हमारे माननीय?

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है