निर्माण कार्यो में खामिया मिली तो जिम्मेदार जायेंगे जेल- डीएम बस्ती

Untitled 19

संवाददाता- बस्ती (Basti News भाब). डीएम बस्ती ने कहा है कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता खराब मिलने पर दोषी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा. उक्त चेतावनी जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव (Dm Basti)ने डूडा (DUDA) के कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान दिया. उन्होंने कहा कि गरीबों केा मिलने वाले आवास में पैसा लेने की शिकायत पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेंगी.

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला नगरीय विकास अभिकरण की शासी निकाय की बैठक में उन्होंने कहा कि डूडा द्वारा सीसी रोड़, इण्टरलाकिंग, नाली निर्माण के कार्य कराये जाते है. इसके अलावा गरीबों को आवासीय योजना का लाभ दिया जाता है. योजनाओं के चयन तथा आवास के लाभार्थियों के चयन में पूरी सतर्कता बरते. अपात्र का चयन करने पर तथा आवास के लिए पैसा लेने पर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी.

डीएम बस्ती ने कहा

डूडा द्वारा नगर पालिका बस्ती क्षेत्र में वेन्डिंगजोन के लिए 12 स्थलों का चयन किया गया है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इन स्थलों पर सुविधा के लिए चबूतरा निर्माण, बिजली, पानी, शेड की सुविधा दिये जाने से पहले जिला प्रशासन, पुलिस, पीडब्लूडी जैसे स्वामित्तव वाले विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त किया जाय.

Basti News: बहन मायावती ने सपा के सच को उजागर कर दिया-जयहिन्द गौतम यह भी पढ़ें: Basti News: बहन मायावती ने सपा के सच को उजागर कर दिया-जयहिन्द गौतम

DM Basti ने निर्देश दिया है कि कम से कम चार स्थानों पर शीघ्र वेन्डिंगजोन का कार्य पूर्ण कराये ताकि वेन्डर को सुविधा मिल सके. नगर पालिका क्षेत्र में अब तक 1680 वेन्डर का चयन किया गया है.

बस्ती में इस फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू, 140 घरों पर नोटिस की तैयारी यह भी पढ़ें: बस्ती में इस फ्लाईओवर का काम जल्द शुरू, 140 घरों पर नोटिस की तैयारी

शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना के अन्तर्गत 75 बेड का शेल्टर होम वार्ड नं0 1 मिश्रौलिया में लगभग पूर्ण हो गया है. रंगाई-पोताई, फीनिसिंग का कार्य कराया जा रहा है. इस पर लगभग 02 करोड़ 40 लाख रूपया लागत आयी है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इस माह में सेल्टर होम को चालू कराये.

बस्ती में CM Yogi Adityanath की झलक के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा यह भी पढ़ें: बस्ती में CM Yogi Adityanath की झलक के साथ निकली भव्य शोभा यात्रा

आसरा आवास योजना के तहत बभनान नगर पंचायत में कुल 192 तथा हर्रैया नगर पंचायत में 84 आवास बनाये गये है. इसमें से बभनान में 59 तथा हर्रैया में 33 आवास लाभार्थियों को आवंटित कर दिये गये है. शेष आवासों के लिए उप जिलाधिकारी हर्रैया की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की जॉच करायी जा रही है. जिलाधिकारी ने जांच की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया है तथा तीन दिन के अन्दर जॉच पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत पांचों नगर निकाय में कुल 10681 आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. जियो टैग के समय तथा भौतिक सत्यापन के समय कुल 3676 लाभार्थी अपात्र पाये गये उनके स्थान पर नये का चयन किया जा रहा है. 7008 लाभार्थियों में से 6578 को प्रथम किस्त 4140 को, द्वितीय किस्त 808 को तीसरी किस्त दी गयी है. 1142 आवास पूर्ण हो गये है. कुल 3581 नये आवेदन पत्र प्राप्त हुए है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है.

डीएम बस्ती ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि एक भी अपात्र व्यक्ति का चयन न करे. उन्होंने स्वरोजगार कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह गठन, शहरी आजीविका केन्द्र के अन्तर्गत स्वरोजगार उपलब्ध कराने , कौशल प्रशिक्षण एवं सेवा योजन आदि योजनाओं का समीक्षा किया.

श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ समूहों को पौष्टिक आहार तैयार करने की भी ट्रेनिंग दिलवाये. बैठक का संचालन डूडा के परियोजना अधिकारी सतीश सिंह ने किया.

इसमें सीडीओ अरविन्द पाण्डेय, एसडीएम सदर एसपी शुक्ला, अध्यक्ष बनकटी वेदकला, बभनान सईद खा, रूधौली के धीरसेन, अरूण कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, उदय प्रकाश, अमर जीत, रमेश गुप्ता एंव शासी निकाय के सदस्यगण उपस्थित रहे.

Bhartiya Basti Epaper पढ़ने के लिए क्लिक करें- bhartiyabasti.com

यह भी पढ़ें: शिविर लगाकर दिव्यांगों को सौंपा प्रमाण- पत्र

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Sep 2019 By Bhartiya Basti

निर्माण कार्यो में खामिया मिली तो जिम्मेदार जायेंगे जेल- डीएम बस्ती

संवाददाता- बस्ती (Basti News भाब). डीएम बस्ती ने कहा है कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता खराब मिलने पर दोषी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर जेल भेजा जाएगा. उक्त चेतावनी जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव (Dm Basti)ने डूडा (DUDA) के कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान दिया. उन्होंने कहा कि गरीबों केा मिलने वाले आवास में पैसा लेने की शिकायत पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेंगी.

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला नगरीय विकास अभिकरण की शासी निकाय की बैठक में उन्होंने कहा कि डूडा द्वारा सीसी रोड़, इण्टरलाकिंग, नाली निर्माण के कार्य कराये जाते है. इसके अलावा गरीबों को आवासीय योजना का लाभ दिया जाता है. योजनाओं के चयन तथा आवास के लाभार्थियों के चयन में पूरी सतर्कता बरते. अपात्र का चयन करने पर तथा आवास के लिए पैसा लेने पर दोषी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेंगी.

डीएम बस्ती ने कहा

डूडा द्वारा नगर पालिका बस्ती क्षेत्र में वेन्डिंगजोन के लिए 12 स्थलों का चयन किया गया है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इन स्थलों पर सुविधा के लिए चबूतरा निर्माण, बिजली, पानी, शेड की सुविधा दिये जाने से पहले जिला प्रशासन, पुलिस, पीडब्लूडी जैसे स्वामित्तव वाले विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र अवश्य प्राप्त किया जाय.

DM Basti ने निर्देश दिया है कि कम से कम चार स्थानों पर शीघ्र वेन्डिंगजोन का कार्य पूर्ण कराये ताकि वेन्डर को सुविधा मिल सके. नगर पालिका क्षेत्र में अब तक 1680 वेन्डर का चयन किया गया है.

शहरी बेघरों के लिए आश्रय योजना के अन्तर्गत 75 बेड का शेल्टर होम वार्ड नं0 1 मिश्रौलिया में लगभग पूर्ण हो गया है. रंगाई-पोताई, फीनिसिंग का कार्य कराया जा रहा है. इस पर लगभग 02 करोड़ 40 लाख रूपया लागत आयी है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि इस माह में सेल्टर होम को चालू कराये.

आसरा आवास योजना के तहत बभनान नगर पंचायत में कुल 192 तथा हर्रैया नगर पंचायत में 84 आवास बनाये गये है. इसमें से बभनान में 59 तथा हर्रैया में 33 आवास लाभार्थियों को आवंटित कर दिये गये है. शेष आवासों के लिए उप जिलाधिकारी हर्रैया की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की जॉच करायी जा रही है. जिलाधिकारी ने जांच की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया है तथा तीन दिन के अन्दर जॉच पूरी कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत पांचों नगर निकाय में कुल 10681 आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. जियो टैग के समय तथा भौतिक सत्यापन के समय कुल 3676 लाभार्थी अपात्र पाये गये उनके स्थान पर नये का चयन किया जा रहा है. 7008 लाभार्थियों में से 6578 को प्रथम किस्त 4140 को, द्वितीय किस्त 808 को तीसरी किस्त दी गयी है. 1142 आवास पूर्ण हो गये है. कुल 3581 नये आवेदन पत्र प्राप्त हुए है, जिसका सत्यापन कराया जा रहा है.

डीएम बस्ती ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि एक भी अपात्र व्यक्ति का चयन न करे. उन्होंने स्वरोजगार कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह गठन, शहरी आजीविका केन्द्र के अन्तर्गत स्वरोजगार उपलब्ध कराने , कौशल प्रशिक्षण एवं सेवा योजन आदि योजनाओं का समीक्षा किया.

श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ समूहों को पौष्टिक आहार तैयार करने की भी ट्रेनिंग दिलवाये. बैठक का संचालन डूडा के परियोजना अधिकारी सतीश सिंह ने किया.

इसमें सीडीओ अरविन्द पाण्डेय, एसडीएम सदर एसपी शुक्ला, अध्यक्ष बनकटी वेदकला, बभनान सईद खा, रूधौली के धीरसेन, अरूण कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, उदय प्रकाश, अमर जीत, रमेश गुप्ता एंव शासी निकाय के सदस्यगण उपस्थित रहे.

Bhartiya Basti Epaper पढ़ने के लिए क्लिक करें- bhartiyabasti.com

यह भी पढ़ें: शिविर लगाकर दिव्यांगों को सौंपा प्रमाण- पत्र

https://bhartiyabasti.com/india-news/basti-news-if-there-is-a-flaw-in-the-construction-work-then-responsible-will-go-to-jail-says-dm-basti/article-554
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है