UP Assembly elections 2027 - Bhartiya Basti

UP Politics: यूपी में 17 साल पहले बनी इस सीट पर कभी नहीं जीती BSP, कांग्रेस थी नंबर 2 पर
Saharanpur Nagar Vidhan Sabha Seat: उत्तर प्रदेश में दो सियासी दल ऐसे हैं जो बीते कई सालों से सत्ता की बांट जोह रहे हैं. उसमें से सबसे पहले है बहुजन समाज पार्टी जो साल 2012 में चुनाव हारने के बाद अभी तक उभर नहीं पाई है. तो वहीं समाजवादी पार्टी जो साल 2017 के बाद से अभी तक सत्ता के इंतजार में है. वहीं कांग्रेस का भी हाल बुरा ही है. इस बीच सभी के लिए उम्मीद की किरण बनकर आएगा साल 2027 का चुनाव.

इससे पहले भारतीय बस्ती प्रकाशन समूह आपके लिए लाया है राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों के बारे में खास जानकारियों की सीरीज. आज इस सीरीज के तीसरे पड़ाव में हम बात करेंगे विधानसभा में 3 नंबर सीट सहारनपुर नगर की.

इस सीट पर आज तक कभी भी बसपा और कांग्रेस का खाता नहीं खुला है. यह सीट साल 2008 में अस्तित्व में आई और पहली बार यहां साल 2012 में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए.

2012 के चुनाव में क्या हुआ था?
इस सीट पर साल 2014 में उपचुनाव भी हुआ था. जिसमें बीजेपी के ही प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी. इस सीट पर साल 2012 में बीजेपी के राघव लखनपाल जीते.वहीं कांग्रेस के सलीम अहमद, बसपा के संजय गर्ग और सपा के मजाहिर हुसैन क्रमशः दूसरे तीसरे और चौथे स्थान पर रहे.

2014 में हुआ उपचुनाव
साल 2014 के उपचुनाव से पहले बसपा के संजय गर्ग ने पार्टी बदली और वह सपा में चले गए. जहां उन्हें सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया गया लेकिन वह दूसरे नंबर पर रहे. तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मुकेश कुमार रहे. उपचुनाव राजीव गुंबर ने जीता था.

2017 में बाजी पलट गई
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के संजय गर्ग ने जीत हासिल की थी. वहीं बीजेपी के राजीव गुंबर दूसरे नंबर पर थे. बसपा के मुकेश दीक्षित तीसरे और रालोद के भूरा मलिक चौथे नंबर पर थे.

2022 के चुनाव में क्या हुआ?
साल 2022 के विधानसभा चुनाव में बाजी पलटी और बीजेपी के राजीव गुंबर जीत गए. वहीं सपा के संजय गर्ग दूसरे नंबर पर, बसपा के मनीष अरोरा तीसरे और चौथे नंबर पर कांग्रेस की सुखविंदर कौर थीं.

साल 2027 को लेकर माना जा रहा है कि इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच टक्कर होगी.

UP Politics: यूपी की इस सीट पर आज तक नहीं जीत पाई सपा, 2022 के चुनाव में 1 हजार वोट से मिली थी हार
UP Assembly Election 2027 :उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है. फिलहाल राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. साल 2017 में पहली बार बीजेपी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर के चुनाव जीता था. फिर साल 2022 के चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी. समाजवादी पार्टी ने लगातार दूसरा चुनाव हार चुकी है. 2027 के चुनाव में बीजेपी और सपा, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस में लड़ाई मानी जा रही है.

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों की बात करें तो बीजेपी को झटका लगा था. कांग्रेस और सपा के अलायंस ने बीजेपी को पछाड़ दिया था. दावा किया जा रहा है कि साल 2027 के चुनाव में भी दोनों का अलायंस साथ मे रहेगा. वहीं बसपा के लिए साल 2027 का चुनाव भी अहम है. फिलहाल बसपा का सिर्फ 1 विधायक है.

भारतीय बस्ती प्रकाशन आपके लिए चुनाव से दो पहले एक खास चुनावी सीरीज लाया है जिसमें आपको राज्य की सभी 403 सीटों के बारे में सिलसिलेवार जानकारी दी जाएगी.

आज हम आपको बताएंगे सहारनपुर जिले की नाकुर विधानसभा के बारे में. यह विधानसभा सीट कैराना लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है.

नाकुर विधानसभा सीट पर पहला चुनाव साल 1952 में हुआ था. इस सीट पर आखिरी बार साल 2002 के चुनाव में कांग्रेस ने जीता था. कांग्रेस अभी तक कुल 8 बार जीत चुकी है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पहला बार साल 2022 में इस सीट अपना खाता खोला था. समाजवादी पार्टी अभी तक इस सीट पर इलेक्शन नहीं जीत पाई है. वहीं बीजेपी सिर्फ 1 बार जीत पाई है.

ऐसे में सभी दलों के लिए इस सीट पर चुनौती है. हम यहां साल 2012, 2017 और 2022 के चुनाव परिणामों का विश्लेषण करेंगे.

साल 2012 में जीती थी बसपा!
2012 के चुनाव की बात करें तो इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के धर्मपाल सैनी ने जीता हासिल की और कांग्रेस के इमरान मसूद नंबर 2 पर थे. सपा के फिरोज आफताब नंबर तीन और बीजेपी के मेला राम नंबर 5 पर थे. चौथे नंबर पर निर्दल गौविंद चौधरी थे.

साल 2017 के विधानसभा चुनाव?
साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के धर्म सिंह सैनी ने जीत हासिल की थी. 2017 के चुनाव से पहले वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. वहीं कांग्रेस के इमरान मसूद तब भी नंबर 2 पर थे और बसपा के नवीन चौधरी नंबर 3 पर. साल 2017 में सपा और कांग्रेस के गठबंधन में नाकुर सीट कांग्रेस के पास थी.

2022 के विधानसभा चुनाव में क्या हुआ है?
2022 के चुनाव में बीजेपी के मुकेश चौधरी ने जीत हासिल की.इस चुनाव में धर्म सिंह सैनी सपा में आए और लगभग 1000 वोट से चुनाव हार गए. वहीं बसपा के साहिल तीसरे पर रहे. इसके अलावा AIMIM की रिजवाना चौथे नंबर पर रहीं. माना जाता है कि इस सीट पर aimim की मौजूदगी ने सपा के हाथ से जीत छीन ली.

पांच बार जीते निर्दलीय
इस सीट पर अभी तक 1967, 1969, 1989, 1991, 1996 पांच बार निर्दलीय जीते हैं. ऐसे में यह भी नहीं जा सकता है कि जनता सिर्फ दलीय राजनीति करने वालों का समर्थन करती है बल्कि निर्दलीय भी उसके मन में रहते हैं.

2027 में क्या होगा?
साल 2027 में क्या होगा यह तो परिणाम में ही पता चलेगा लेकिन बहुत सारी चीजें दलों के गठबंधन पर निर्भर करेंगी.