Deoria News - Bhartiya Basti

यूपी के देवरिया में छापा, 3500 लीटर अवैध डीजल बरामद, दो पर FIR
देवरिया जिले में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्रशासन लगातार जांच अभियान चला रहा है. इसी अभियान के तहत शुक्रवार को प्रशासन को बड़ी सफलता मिली. जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर टीम ने रुद्रपुर क्षेत्र के जोगिया खुर्द गांव में छापेमारी की और बड़ी मात्रा में अवैध डीजल पकड़ा.

दोपहर करीब 1 बजे हुई कार्रवाई में वीरबहादुर यादव के घर से 15 ड्रम में करीब 3000 लीटर हाई स्पीड डीजल बरामद हुआ. मौके पर कोई वैध कागज या अनुमति नहीं मिली. इसके बाद टीम ने करीब 3 बजे रामानंद यादव के घर छापा मारा, जहां से 3 ड्रम में लगभग 550 लीटर डीजल मिला. यहां भी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके.

जांच में साफ हुआ कि दोनों जगह अवैध तरीके से डीजल रखा गया था. यह नियमों का उल्लंघन है और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है. प्रशासन ने बरामद डीजल को कब्जे में लेकर थाना कोतवाली रुद्रपुर को सौंप दिया है और दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने साफ कहा कि जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अधिकारियों को ऐसे मामलों में लगातार जांच और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

यूपी में प्रशासन सख्त, 400 लीटर तेल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता सही रखने के लिए प्रशासन लगातार जांच कर रहा है. इसी अभियान के तहत 26 मार्च 2026 की सुबह करीब 9 बजे देवरिया-बलिया मार्ग पर स्थित नयारा के पेट्रोल पंप माँ ऑटो फ्यूल, अहिलवार बुजुर्ग पर जांच की गई.

जांच के दौरान वहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ड्रम रखकर डीजल भरा जा रहा था. शक होने पर अधिकारियों ने तुरंत वाहन को रुकवाकर जांच की. मौके पर मौजूद लोगों ने अपना नाम फिरोज अहमद और गोविंद गुप्ता बताया.

ड्रमों में भरा जा रहा था 400 लीटर डीजल

जांच में पता चला कि दोनों ड्रमों में करीब 200-200 लीटर यानी कुल लगभग 400 लीटर डीजल भरा जा रहा था. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बिना किसी कागज, नाम-पता या गाड़ी का नंबर दर्ज किए ही डीजल दिया जा रहा था. इतना ही नहीं, मशीन से निकलने वाली रसीद भी नहीं दी गई थी, जो नियमों के खिलाफ है.

नियमों का उल्लंघन, सख्त कार्रवाई

मौके पर ही डीजल से भरे ड्रम और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर कोतवाली थाना के हवाले कर दिया गया. पेट्रोल पंप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही मौके पर मौजूद दोनों लोगों को नोटिस भी दिया गया है. प्रशासन ने साफ कहा है कि पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी या गड़बड़ी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.