बस्ती में दबंगों ने युवक को मारा-पिटा, पुलिस से सुरक्षा की मांग
Leading Hindi News Website
On
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पाण्डेय बाजार बांसी रोड निवासी राकेश सोनकर पुत्र मेहीलाल को जमीनी रंजिश और विवाद के चलते दबंगों ने जाति सूचक गालियां देकर मारा पीटा, मोबाइल और बाइक तोड दिया.
राकेश सोनकर ने पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर कहा है कि 17 जनवरी को वह सत्यनराण जायसवाल से बातचीत करने गया था. इस दौरान उन्होने जाति सूचक गालियां दी निशान्त जायसवाल, अरूण के साथ मिलकर उसे बुरी तरह से मारा पीटा, मोबाइल और बाइक तोड दिया. उसने पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष से दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है.
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है