वाल्टरगंज: फर्जी ID-एड्रेस पर फाइनेंस कराते थे गाड़ी, बस्ती पुलिस ने 16 गाड़ियों के साथ 2 को दबोचा
आरोप है कि दिनांक 23.05.2020 को वादी विजय बहादुर सिंह पुत्र राम लखन सिंह ग्राम संसारपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दिया कि ‘हम लोगों के बगल गाँव निवासी ग्राम पिपरजप्ती थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के रोहित गुप्ता हम लोगों से मोटर साइकिल व स्कूटी खरीदवाने के नाम पर रूपया तथा हम लोगो का आईडी प्रूफ लिया था.’
वाल्टरगंज थाने में दर्ज है मामला
कहा कि ‘कुछ दिनों बाद इन्होंने हम लोगो को मोटर साइकिल तथा उसका पेपर लाकर दिया ,जिसमें पेपर में हम लोगों का पता इन्होंने जान बुझकर गलत अंकित कर दिया तथा कुछ कागजातों में पिता का नाम भी गलत अंकित करा दिया. जब हम लोगों ने रोहित गुप्ता से कागजात सही कराने हेतु कहा तो बताया गया कि इन सभी गाड़ियों का फाइनेन्स सुमित पवन सिंह उर्फ सुमित ने किया है.’
यह भी पढ़ें: कानपुर मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार: मेट्रो टनल तैयार, यात्रियों को जल्द मिलेगी सुविधावादी ने आरोप लगाया कि ‘हम लोगो ने रोहित गुप्ता से कहां की जल्दी पेपर सही करवाकर के दे दें,परन्तु काफी दिन बीत जाने के बाद भी इन दोनों लोगों द्वारा पेपर नही दिया तथा आना कानी करने लगे. हम लोगों से बिना पूछे हमारी गाड़ियो का फर्जी पते पर फाइनेंस करा दिया. इन दोनों लोगों ने हम सभी लोगो के साथ कूछ रचना कर धोखाधडी किया गया है. उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0 116/2020 IPC की धारा 406,419,420,467,468,47 के तहत मामला दर्ज किया गया था.
जालसाजों ने वाल्टरगंज पुलिस को यह बताया
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि ‘हम लोग HDFC बैंक हीरो फिन कार्प मे फाइनेन्स का कार्य करते है तथा कम्प्यूटर सिस्टम से दूसरे लोगो की फर्जी आईडी पर मोटरसाईकिल फाइनेन्स कराकर बेचते हैं लोगो से एक दो महीने पुरानी गाड़ी बताकर गाड़ी को चालीस हजार से पचास हजार रुपए तक बेच देते हैं तथा NOC बनाकर नाम ट्रांसफर की बात उनसे कहते है.’
यह भी पढ़ें: यूपी बजट 2026-27: 9.12 लाख करोड़ का रिकॉर्ड बजट, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और आईटी पर बड़ा फोकसकहा कि ‘हम लोगों ने काफी संख्या मे मोटरसाईकिले धोखा देकर बेचे है हम लोगो को पता चला है कि आपके थाने मे हम लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है तो हम लोग भागने की फिराक मे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया. हम लोगो ने जिनको मोटर साईकिल बेचे थे. उन लोगो ने पता गलत होने के कारण डर की वजह से हम लोगों को गाड़िया वापस कर दी है. जो रोहित उर्फ बब्लू गुप्ता के घर पर रखी है हम लोगो का संगठित गिरोह है जो अपने लाभ प्राप्त करने के लिए बैंको से लोगों के फर्जी नाम पते की आईडी बनावाकर दो पहिया वाहन एजेन्सियों से फाइनेन्स करवाकर भोले भाले व्यक्तियों को प्रपत्रों को फर्जी बना कर एवं धोखा देकर गाड़िया बेचते है.’
गिरफ्तार करने वाली टीम में SOG प्रभारी अवधेश राज सिंह, थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विकास यादव उ0नि0 जितेन्द्र सिंह , उ0नि0 शिवशंकर मिश्र, उ0नि0 सर्वेश कुमार थाना वाल्टरगंज, का0 सतीश कुमार पाण्डेय, का0 हरेराम सिंह, म0का0 ज्योति यादव थाना वाल्टरगंज, का0 आदित्य पाण्डेय, का0 रामसुरेश यादव, का0 दिलीप कुमार, का0 बुद्धेश कुमार, का0 अजय यादव SOG टीम जनपद बस्ती शामिल थे.
गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित गुप्ता उर्फ बब्लू गुप्ता पुत्र रग्घू गुप्ता ग्राम पिपराजप्ती थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती और सुमित पवन सिंह उर्फ सुमित पुत्र राजेन्द्र सिंह ग्राम पुरवा थाना बांगरमऊ जनपद उन्नाव शामिल है.
वाल्टरगंज पुलिस ने दिया बरामदगी का विवरण
इस दौरान नगद रूपया एक लाख पैतीस हजार बरामद हुए जिसमें रोहित गुप्ता (85000 रुपया)व सुमित पवन सिंह(50000) के पास से मिले. इसके साथ ही दो पहिया वाहन 16 अदद जिसमें Up 32 KU 9931 हीरो डस्टनी स्कूटी रंग सफेद, UP 32 KV 6239 हीरो डस्टनी स्कूटी रंग चाकलेटी, UP 32 JM 2284 हीरो पैशन प्रो रंग ब्लू ब्लैक, UP 32 GQ 8713 स्पलेण्डर आई स्मार्ट रंग सिल्वर रेड, UP 32 KZ 0895 हीरो सुपर स्पलेण्डर रंग ब्लैक एंड व्हाइट , UP32 HR 5286 TVS XL रंग सिल्वर ब्लैक, UP 32 GH 6385 हीरो स्पलेण्डर आई स्मार्ट रंग ब्लैक सिल्वर, स्पलेण्डर प्लस बिना रजिस्ट्रेशन रंग ब्लैक गोल्डेन, UP 32 JJ 3561 हीरो पैशन प्रो रंग ब्लैक सिल्वर, UP 32 KR 9289 हीरो Duet स्कूटर रंग स्लेटी, UP 32 JT 7577 हीरो सुपर स्पलेण्डर रंग ब्लैक सिल्वर, UP 32 JM 5385 हीरो पैशन प्रो रंग ब्लैक रेड, UP 32 JZ 641 हीरा स्पलेण्डर प्लस रंग सिल्वर ब्लैक, UP 32 KF 0439 हीरो स्पलेण्डर प्लस रंग सिल्वर ब्लैक, UP 32 JR 1351 हीरो सुपर स्पलेण्डर रंग ब्लैक सिल्वर और UP 32 KF 0438 स्पलेण्डर रंग ब्लैक सिलवर शामिल है.
यह भी पढ़ें: बस्ती आई श्रमिक स्पेशल में मऊ के युवक का शव बरामद, भानपुर में 77 लोग क्वारंटीन
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है