बस्ती में इस रूट पर अब नहीं झेलना पड़ेगा जाम, फ्लाइओवर का काम हुआ शुरू

बस्ती में इस रूट पर अब नहीं झेलना पड़ेगा जाम, फ्लाइओवर का काम हुआ शुरू
बस्ती में इस रूट पर अब नहीं झेलना पड़ेगा जाम, फ्लाइओवर का काम हुआ शुरू

उत्तर प्रदेश: सालों से जाम की समस्या से जूझ रहे पांडेय बाजार और आस-पास के क्षेत्रों के लिए राहत की खबर है. बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सुगर मिल रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य अब प्रारंभ हो गया है. इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के लिए सरकार द्वारा ₹40 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है, जिससे क्षेत्र में यातायात सुगमता और नागरिकों की सुविधा में बड़ा परिवर्तन आने की उम्मीद है.

बीते 15-20 वर्षों से पांडेय बाजार और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में जाम की स्थिति आम बात बन गई थी, जिससे न केवल आम जनता को बल्कि व्यापारियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. स्थानीय लोगों ने बार-बार इस मुद्दे को उठाया और फ्लाईओवर की मांग करते रहे, लेकिन परियोजना पर ठोस पहल नहीं हो पा रही थी. इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने इसे संसद में और विशेष रूप से रेल मंत्रालय के समक्ष उठाया, जिसके परिणामस्वरूप उनके कार्यकाल के दौरान इस परियोजना को स्वीकृति मिली. फ्लाईओवर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय की संयुक्त सहभागिता के तहत अब यह कार्य प्रारंभ हो चुका है.

स्थानीय समाजसेवी और व्यवसायी गौरव गुप्ता विक्की ने जानकारी दी कि कुछ समय पूर्व निर्माण कार्य कुछ लोगों की आपत्तियों के चलते रुका हुआ था. लेकिन अब सभी बाधाएं दूर हो गई हैं और निर्माण सामग्री की आपूर्ति के साथ स्थल पर कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य निश्चित समय में पूर्ण होगा और इससे क्षेत्र में आवागमन की बड़ी समस्या से राहत मिलेगी. वहीं, स्थानीय व्यापारियों में भी इस विकास कार्य को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. राजेश गुप्ता, दिलीप राजपाल और मयंक प्रकाश जैसे प्रमुख व्यापारियों ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि फ्लाईओवर निर्माण से न सिर्फ ट्रैफिक की समस्या समाप्त होगी, बल्कि व्यापार को भी बढ़ोतरी मिलेगी.

बस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, 21 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी यह भी पढ़ें: बस्ती में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, 21 सितंबर से भूख हड़ताल की चेतावनी

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।