प्रवासी श्रमिकों में जारी है विधायक दयाराम चौधरी का सहयोग

प्रवासी श्रमिकों में जारी है विधायक दयाराम चौधरी का सहयोग
3 5

बस्ती (Basti News). बस्ती सदर विधायक दयाराम चौधरी के संयोजन में बस्ती- गोरखपुर हाइवे के खझौला पेट्रोल पम्प के निकट लगातार प्रवासी श्रमिकों में मोदी किचन से बने भोजन, फल, जलपान की सेवा के साथ ही जरूरतमंद मजदूरों को चप्पल एवं आवश्यक जरूरी दवाओं का वितरण जारी है.

सदर विधायक दयाराम चौधरी ने प्रवासी श्रमिकों से आग्रह किया कि वे धैर्य बनाये रखे और पैदल व खतरनाक साधनों से यात्रा न करें. सरकार सभी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के लिये प्रतिबद्ध है. कहा कि मजदूरों की हड़बड़ी के कारण दो बड़े हादसे हो चुके ऐसे में श्रमिक संयम का परिचय दें.

प्रवासी श्रमिकों की सेवा जुटे भाजपा जिलाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ल ने कहा कि कोरोना संकट काल में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गरीबों, जरूरतमंदों के साथ है. किसी के सामने भूख का संकट नहीं आने दिया जायेगा.

बस्ती में लघु सिंचाई विभाग के JE पर करोड़ों के गबन का आरोप, मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में लघु सिंचाई विभाग के JE पर करोड़ों के गबन का आरोप, मंडलायुक्त से कार्रवाई की मांग

श्रमिकों में भोजन, जलपान वितरण में मुख्य रूप से रामचरन चौधरी, राजकुमार शुक्ल, अखण्ड प्रताप सिंह, वैभव पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजन पाण्डेय, सुरेश चौधरी, ब्रम्हदेव चौधरी, धर्मराज गुप्ता, जगदम्बा चौधरी, उदित नारायण पाण्डेय, गंगाराम, राघव पाण्डेय, देवानन्द पाण्डेय, धर्मराज मौर्य आदि ने योगदान दिया.

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दवा से लेकर ऑपरेशन और CCTV तक जांच की मांग यह भी पढ़ें: जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, दवा से लेकर ऑपरेशन और CCTV तक जांच की मांग

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है