Basti में DM Priyanka Niranjan ने पर्यटन पर दिया जोर, मखौड़ा धाम पर दिया खास निर्देश
Basti News: शासन के निर्देश पर जिले में ज़िला पर्यटन एव संस्कृति परिषद का गठन किया गया है. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई. बैठक में उक्त परिषद के उ0प्र0 फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स में पंजीयन कराने की कार्यवाही करने के साथ-साथ बस्ती विकास प्राधिकरण में कार्यालय स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया.जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बड़ेबन स्थित पर्यटन विभाग के भवन की साफ-सफाई, फेंसिंग और मरम्मत कराये. उन्होने पर्यटन स्थलों को अच्छी फोटोग्राफ्स लेकर पोस्टर्स बनाने एवं उन्हे सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट सभागार आदि में लगवाने के निर्देश दिया.
उन्होने होटल, ट्रेवल एजेन्सी एवं टूर, रेस्टोरेंट, संस्कृति से जुड़ी एसोसिएशन को परिषद से जोड़ने का निर्देश दिया.उन्होने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एव राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित स्थलों की सूची तैयार करने व उनके प्रचार-प्रसार हेतु योजना तैयार करने के निर्देश दिया. उन्होने समस्त धार्मिक, पर्यटन स्थलों, कुंडो, तालाबो आदि की सूची तैयार करके उनके प्रचार-प्रसार को योजना बनाने का निर्देश दिया.जिलाधिकारी ने मखौड़ा धाम को राजकीय मेला घोषित कराने के लिए विस्तृत रिपोर्ट एंव फोटोग्राफ्स के साथ शासन को संस्तुति भेजने का निर्देश दिया. धाम का पर्यटन के दृष्टिकोण से वीडियोग्राफी कराकर विभागीय वेबसाइट एव अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित करने का निर्देश दिया. उन्होने संचालित समस्त होटल, लॉज, धर्मशालायें, गेस्ट हाउस आदि को सराय एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत करने का निर्देश दिया.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है