Bihar Chunav Result: अभिषेक कुमार बोले— NDA की जीत लोकतंत्र की जीत

Bihar Chunav Result: अभिषेक कुमार बोले— NDA की जीत लोकतंत्र की जीत
basti breaking news basti news

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री और साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा, एनडीए की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया. एनडीए की जीत को जनता का जनादेश बताते हुए अभिषेक कुमार ने कहा कि यह लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है.

उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक सहायता योजनाओं का जिक्र कर एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई. कहा कि सच्चे अर्थो में यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नीति, कार्यक्रम और जनता का उन पर बढते भरोसे के साथ ही  नीतीश कुमार के सुशासन का परिणाम है. भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से बिहार राज्य के विकास मं निश्चित रूप से और तेजी आयेगी. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

Bhartiya Basti