Basti News:कांवण यात्रा में जर्जर मार्ग लेगा शिव भक्तों का इम्तिहान
Basti News: सावन माह शुरू हो गए हैं. बड़ी संख्या में कांवरिया इस बार भी जलाभिषेक के लिए निकल रहे हैं. लेकिन उनकी असली परीक्षा जर्जर सड़कों पर होगी, जहां नंगे पांव चलना उनके लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होगा. हालांकि अधिकारी शिव भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने देने का दावा कर रहे हैं लेकिन दुबौलिया विकास क्षेत्र में शिव भक्तों की आस्था का सबसे बड़ा केंद्र बाबा झुंगीं नाथ धाम जाने वाला रास्ता बदहाल है यहां हजारों श्रद्धालु तेरस के दिन जल चढ़ाते हैं विशाल मेले का आयोजन होता है राम जानकी मार्ग को कप्तानगंज से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित पंडूल घाट से करीब 1 किलोमीटर दूर पांडव युगीन बाबा झूगीं नाथ धाम प्राचीनतम मंदिरों में से एक है, पिछली सरकार में इसे पौराणिक स्थल में शुमार किया गया था इसके सौंदर्यीकरण के लिए भी धन आवंटित हुआ था कार्य भी शुरू कराया गया था लेकिन करीब 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क नहीं बन पाई.
यहां शिव भक्तों को करीब 1 किलोमीटर की सड़क पर सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा मार्ग पर छोटे-छोटे बोल्डर के टुकड़े नंगे पैरों को पीड़ा पहुंचेंगे सड़क किनारे पर जगह-जगह बोल्डर के टुकड़ो का ढेर रखे हुए हैं मनोरमा तट पर स्थित होने के कारण लोग नदी के तट से जल भरते हैं.
मंदिर के पुजारी बाबा जयप्रकाश दास ने बताया यहां हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ होती है रास्ता सही कराने के लिए कई बार प्रयास किया गया लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है इस बार और भी भक्तों को कठिनाइयां झेलनी पड़ेगी.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है