Basti Mahotsav 2021: इस साल होगा बस्ती महोत्सव, सांसद हरीश द्विवेदी ने कही यह बात

Harish Dwivedi Basti Bjp Mp

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में बस्ती महोत्सव (Basti Mahotsav 2021) के लिए जिले के निवासी उत्सुक हैं. वह इस बार के बस्ती महोत्सव के तारीखों का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अब तक ना ही कोई तारीख घोषित हुई है और ना ही किसी किस्म की कोई तैयारी की सुगबुगाहट दिख रही है.

इस बीच भारतीय जनता पार्टी से बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi)ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टिप्पणी की है जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही बस्ती महोत्सव की तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर सूरज श्रीवास्तव नाम के यूजर ने सांसद को टैग कर के लिखा- ‘बस्ती महोत्सव 2021.’ जिस पर सांसद हरीश द्विवेदी ने लिखा- ‘सूरज जी, बस्ती महोत्सव होगा उसकी तैयारी, करवा रहा हूं, जल्द ही डेट तय होगा.’

Basti News: दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में  वार्षिक परीक्षाफल वितरितः मेधावियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला यह भी पढ़ें: Basti News: दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में वार्षिक परीक्षाफल वितरितः मेधावियों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला

Basti News: पुरानी पेन्शन बहाली पर निर्णय न हुआ तो बड़ा आन्दोलन यह भी पढ़ें: Basti News: पुरानी पेन्शन बहाली पर निर्णय न हुआ तो बड़ा आन्दोलन

बता दें इन महोत्सवों में जिले में 2 से 5 दिन का कार्यक्रम होता है. इसके तहत अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनी लगती है. कई जिलों के महोत्सव में तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहती है. हाल ही में बस्ती के पड़ोसी जिले और मुख्यमंत्री योगी की कर्मभूमि गोरखपुर में महोत्सव का आयोजन हुआ. अब सवाल उठने लगते हैं कि क्या इस साल बस्ती में महोत्सव होगा या नहीं?

Basti News: लिटिल फ्लावर्स स्कूल की पूर्व छात्रा रितिका शुक्ला असिस्टेन्ट कमिश्नर बनीः विद्यालय परिवार ने किया स्वागत यह भी पढ़ें: Basti News: लिटिल फ्लावर्स स्कूल की पूर्व छात्रा रितिका शुक्ला असिस्टेन्ट कमिश्नर बनीः विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

तात्कालीन डीएम राजेशखर के कार्यकाल से शुरू हुआ महोत्सव बीते साल जनवरी में भी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अगुवाई में हुआ था और तमाम बड़े कलाकारों ने बस्ती महोत्सव में हिस्सा लिया था. मैथिली ठाकुर, कुमार विश्वास समेत स्थानीय कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का मौका मिला था. हालांकि इस साल महोत्सव को लेकर कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आ रही है.

Basti Mahotsav 2021: पिछले साल शुरू हो गई थी तैयारियां

पिछले साल इस समय तक गवर्नमेंट इंटर कॉलेज का प्रांगण तैयारियों का गवाह था. साथ ही भाजपा नेताओं और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने लगे हुए थे लेकिन इस साल अभी तक कोई सूचना ना आने से एक ओर जहां निवासियों में थोड़ी निराशा है तो वहीं नवोदित कलाकार भी उदास हैं. बस्ती के नवोदित कलाकारों के लिए बस्ती महोत्सव एक मंच बनकर उभरा जहां अपनी कला का प्रदर्शन कर वह राष्ट्रीय और प्रादेशिक मंच की ओर अपना रास्ता तय करते थे.

माना जा रहा कि कोरोना संक्रमण के प्रबंधन और नियंत्रण के मद्देनजर बस्ती जिला प्रशासन महोत्सव को लेकर शिथिल है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन फिलहाल टीकाकरण में लगा हुआ है. ऐसे में फिलहाल बस्ती महोत्सव के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन की एक चिंता यह भी है कि ज्यादा भीड़ इकट्ठा होने से कहीं संक्रमण के ग्राफ में फिर से बढ़ोतरी ना हो जाए. ऐसे में सभी आशंकाओं का निपटारा कर के ही महोत्सव की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Jan 2021 By Bhartiya Basti

Basti Mahotsav 2021: इस साल होगा बस्ती महोत्सव, सांसद हरीश द्विवेदी ने कही यह बात

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में बस्ती महोत्सव (Basti Mahotsav 2021) के लिए जिले के निवासी उत्सुक हैं. वह इस बार के बस्ती महोत्सव के तारीखों का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अब तक ना ही कोई तारीख घोषित हुई है और ना ही किसी किस्म की कोई तैयारी की सुगबुगाहट दिख रही है.

इस बीच भारतीय जनता पार्टी से बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी (Harish Dwivedi)ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक टिप्पणी की है जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही बस्ती महोत्सव की तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा सकता है.

सोशल मीडिया पर सूरज श्रीवास्तव नाम के यूजर ने सांसद को टैग कर के लिखा- ‘बस्ती महोत्सव 2021.’ जिस पर सांसद हरीश द्विवेदी ने लिखा- ‘सूरज जी, बस्ती महोत्सव होगा उसकी तैयारी, करवा रहा हूं, जल्द ही डेट तय होगा.’

बता दें इन महोत्सवों में जिले में 2 से 5 दिन का कार्यक्रम होता है. इसके तहत अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनी लगती है. कई जिलों के महोत्सव में तो खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहती है. हाल ही में बस्ती के पड़ोसी जिले और मुख्यमंत्री योगी की कर्मभूमि गोरखपुर में महोत्सव का आयोजन हुआ. अब सवाल उठने लगते हैं कि क्या इस साल बस्ती में महोत्सव होगा या नहीं?

तात्कालीन डीएम राजेशखर के कार्यकाल से शुरू हुआ महोत्सव बीते साल जनवरी में भी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन की अगुवाई में हुआ था और तमाम बड़े कलाकारों ने बस्ती महोत्सव में हिस्सा लिया था. मैथिली ठाकुर, कुमार विश्वास समेत स्थानीय कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का मौका मिला था. हालांकि इस साल महोत्सव को लेकर कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आ रही है.

Basti Mahotsav 2021: पिछले साल शुरू हो गई थी तैयारियां

पिछले साल इस समय तक गवर्नमेंट इंटर कॉलेज का प्रांगण तैयारियों का गवाह था. साथ ही भाजपा नेताओं और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने लगे हुए थे लेकिन इस साल अभी तक कोई सूचना ना आने से एक ओर जहां निवासियों में थोड़ी निराशा है तो वहीं नवोदित कलाकार भी उदास हैं. बस्ती के नवोदित कलाकारों के लिए बस्ती महोत्सव एक मंच बनकर उभरा जहां अपनी कला का प्रदर्शन कर वह राष्ट्रीय और प्रादेशिक मंच की ओर अपना रास्ता तय करते थे.

माना जा रहा कि कोरोना संक्रमण के प्रबंधन और नियंत्रण के मद्देनजर बस्ती जिला प्रशासन महोत्सव को लेकर शिथिल है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन फिलहाल टीकाकरण में लगा हुआ है. ऐसे में फिलहाल बस्ती महोत्सव के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन की एक चिंता यह भी है कि ज्यादा भीड़ इकट्ठा होने से कहीं संक्रमण के ग्राफ में फिर से बढ़ोतरी ना हो जाए. ऐसे में सभी आशंकाओं का निपटारा कर के ही महोत्सव की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-mahotsav-2021-dates-time-schedule-harish-dwivedi-news/article-5661
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है