UP Board Result 2026 जारी, बस्ती में भाई-बहन ने किया कमाल, यूपी बोर्ड में दोनों ने मारी बाजी, देखें रिजल्ट

गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

UP Board Result 2026 जारी, बस्ती में भाई-बहन ने किया कमाल, यूपी बोर्ड में दोनों ने मारी बाजी, देखें रिजल्ट
UP Board Result 2026 जारी, बस्ती में भाई-बहन ने किया कमाल, यूपी बोर्ड में दोनों ने मारी बाजी, देखें रिजल्ट

यूपी बोर्ड के घोषित परिणाम में बस्ती जिले के हर्रैया क्षेत्र स्थित गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी के दो छात्र-एक ही परिवार के भाई-बहन- ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. दोनों  उमेश चंद्र पांडेय के बच्चे हैं और इन्होंने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन अंक हासिल कर परिवार, स्कूल और इलाके का नाम रोशन किया है.

बहन क्षमा पांडेय ने हासिल किए 80.8% अंक

क्षमा पांडेय ने कुल 500 अंकों में से 404 अंक प्राप्त कर 80.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. हिंदी में 90 और अंग्रेजी में 75 अंक लाकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि विज्ञान में भी अच्छी पकड़ दिखाई.

भाई शिखर पांडेय ने 85.3% के साथ मारी बाजी

वहीं शिखर पांडेय ने कुल 600 अंकों में 512 अंक हासिल कर 85.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. अंग्रेजी में 91 और हिंदी में 88 अंक लाकर उन्होंने अपनी मेहनत का दम दिखाया. सभी विषयों में उनका प्रदर्शन संतुलित रहा.

 रेखा चित्रगुप्त जेल विजिटर नामित यह भी पढ़ें:  रेखा चित्रगुप्त जेल विजिटर नामित

स्कूल और क्षेत्र में खुशी की लहर

हर्रैया के गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी में दोनों की इस सफलता से खुशी का माहौल है. स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, वहीं क्षेत्र के लोग भी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

10 किलो के गैस सिलेंडर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मंजू पाण्डेय बोलीं- आम परिवार पर बढ़ सकता है रसोई का खर्च यह भी पढ़ें: 10 किलो के गैस सिलेंडर पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, मंजू पाण्डेय बोलीं- आम परिवार पर बढ़ सकता है रसोई का खर्च

On

About The Author

Shobhit Pandey Picture

शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।