बस्ती में खेती की जमीन पर जबरिया सरकारी निर्माण कराने का आरोप, लगाया न्याय की गुहार

Basti News

बस्ती में खेती की जमीन पर जबरिया सरकारी निर्माण कराने का आरोप, लगाया न्याय की गुहार
Basti News
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गनेशपुर नगर पंचायत के बड़ेबन निवासी राधेश्याम और परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और तहसील दिवस पर उपजिलाधिकारी के साथ अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायतपत्र देकर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने और अवैध निर्माण रोककर उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग किया है.  

पत्र में राधेश्याम आदि ने कहा है कि जमीन की पैमाइश धारा 24 के तहत लम्बित है. इससे पहले शिकायतकर्ता ने थाना दिवस, तहसील दिवस, नगर पंचायत अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव राजस्व आदि को रजिस्टर्ड शिकायती पत्र भेजकर मामले मे त्वरित कार्यवाही की मांग किया था किन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई.

राधेश्याम ने पत्र में कहा है कि खाद गड्ढे (3044) और खलिहान (3045) की आड़ में उनके गाटा संख्या 3043 पर शौचालय व आंगनवाड़ी केन्द्र बनवा दिया गया जबकि लेखपाल अपनी रिपोर्ट में खाद गड्ढा और खलिहान की जमीन को खाली दर्शाया है.मामले में उपजिलाधिकारी द्वारा मांगी गई रिपोर्ट में लेखपाल ने मनमानी आख्या लगा दिया.  पत्र में साजिशन जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए राधेश्याम आदि ने कहा है कि उनके आराजी 40-3043, 3061, 3060स एवं 3059 का पैमाइश कराने तथा गा०सं०-3045 एवं 3044 जो कमशः खाद का गड्ढ़ा एवं खलिहान पर अवैध निर्माण को रोका जाय अथवा ध्वस्त कराते हुए न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की है.
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है