पूर्व विधायक संजय प्रताप ने नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र

भानपुर नगर पंचायत का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में करने की मांग

पूर्व विधायक संजय प्रताप ने नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र
Sanjay Pratap Jaysawal

Basti News: रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर वित्तीय वर्ष 2021-22 में पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत भानपुर नगर पंचायत का चयन किये जाने का आग्रह किया है.

भाजपा नेता मनोज सिंह के पत्र के आधार पर नगर विकास मंत्री को भेजे पत्र में रूधौली के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र 309 रूधौली के तहत नवसृजित नगर पंचायत भानपुर के विकास हेतु मूल भूत सुविधा हेतु इसका चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत किया जाय. नगर पंचायत भानपुर द्वारा 1 जुलाई 2021 को ही शासन को प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया है. उन्होने नगर विकास मंत्री से  भानपुर नगर पंचायत का चयन पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत करने हेतु आदेशित करने का आग्रह किया है.

यह जानकारी विधायक संजय प्रताप जायसवाल के मीडिया प्रभारी अमर सोनी ने दी है.

 रेखा चित्रगुप्त जेल विजिटर नामित यह भी पढ़ें:  रेखा चित्रगुप्त जेल विजिटर नामित

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है