Bhanu Pratap Singh - Bhartiya Basti

Ayodhya Ram Mandir News: श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा पर जैन मंदिर में भी हो रहा है अनुष्ठान
अयोध्या.श्री भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि दिगम्बर जैन मन्दिर रायगंज में जैन समाज भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हर्षोल्लास पूर्वक हर आने वाले राम भक्त को वात्सल्य भोज करवा करके प्रफुल्लित हो रहा है. जैन समाज की सर्वोच्च साध्वी गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी की प्रेरणा से कार्यक्रम की कुशलता के लिए जैन मंदिर में अनुष्ठान चल रहा है. 14 दिवसीय अनुष्ठान में भगवान ऋषभदेव की आराधना की जा रही है जिसमें प्रतिदिन मंडल पर अर्घ्य समर्पण किए जाते हैं. एवं इसके साथ विश्वशांति की कामना के लिए प्रभु ऋषभदेव के मस्तक पर प्रतिदिन महाशांतिधारा की जाती है. अयोध्या में वर्तमान में एक नवीन अयोध्या का दर्शन होता है. जिसमें अनेक प्रकार से अयोध्या नगरी सजाई जा रही है एवं नया स्वरूप तीर्थ को प्रदान किया जा रहा है. अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए जैन समाज की अनेक शुभकामनाएँ एवं निर्विघ्नता से कार्यक्रम सम्पन्नता के लिए अनेक अनुष्ठान समाजों में किए जा रहे हैं.

अयोध्या तीर्थ के मंत्री विजय कुमार जी ने बताया कि कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए जैन समाज के विशिष्ठ महानुभाव अनेक प्रांतों से पधार रहे हैं जिसमें अयोध्या तीर्थ के पीठाधीश स्वस्तिश्री रवीन्द्रकीर्ति स्वामीजी, श्रवणबेलगोला-कर्नाटक मठ के चारूकीर्ति स्वामीजी मूडबद्री के भटटारक चारूकीर्ति जी एवं जैन समाज के राजा डॉ. डी. वीरेन्द्र हेगडे धर्मस्थल कुलाधिपति श्री सुरेश जैन तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद एवं अनेक संतगण व श्रावक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अनेक स्थानों से पधार रहे हैं. अयोध्या तीर्थ के श्री अमरचंद जी लखनऊ, कार्यध्यक्ष श्री अनिल जैन प्रीत विहार (दिल्ली) मंत्री श्री विजय कुमार जैन, मंत्री श्री जीवन प्रकाश जैन, आदीश जैन, शुभचंद जैन लखनऊ आदि सम्मिलित हो रहे हैं.

Ayodhya News: अयोध्या में निकाय चुनाव की सरगर्मी को बढ़ा गया प्रबुद्ध सम्मेलन, समर्थकों के साथ बुलाए गए दावेदार
अयोध्या . अयोध्या के राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों से संवाद के साथ विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना था, लेकिन यह सम्मेलन निकाय चुनाव की सरगर्मी को बढ़ा गया . दरअसल बीजेपी ने भीड़ जुटाने के लिए टिकट के दावेदारों को ज्यादा से ज्यादा समर्थकों के साथ पहुंचने को कहा था .

दावेदारी के चलते लोगों ने हुजूम ही नहीं बटोरा बल्कि डीजे और गाजे-बाजे के साथ दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर सवार हो रैली निकाल सभा स्थल पहुंचे . जिसको लेकर जुड़वा शहरों अयोध्या फैजाबाद ही नहीं नगर निगम के विस्तारित क्षेत्र स्थित ग्रामीण क्षेत्र में भी सियासी पारा चढ़ गया और  माहौल चुनावी हो गया .

पर्दे के पीछे से यह संदेश दिया गया कि भीड़ से ही दावेदार की लोकप्रियता आंकी जाएगी और इसी आधार पर टिकट तय होगा . फिर क्या था पार्षद से लेकर महापौर पद के दावेदारों में शक्ति प्रदर्शन की होड़ मच गई . सभी ने ज्यादा से ज्यादा वाहन और ज्यादा से ज्यादा लोग एकत्र करने की कवायद में जुट गए . अयोध्या व फैजाबाद के विभिन्न वार्डों ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के विस्तारित इलाके तथा नए बने वार्डों से दावेदार गाजे-बाजे और वाहनों के काफिले के साथ नारेबाजी करते हुए निकले तथा शक्ति प्रदर्शन किया .

वहीं महापौर पद के दावेदार डॉ अवधेश वर्मा भी अपने हजारों साथियों के साथ सभा स्थल पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए कहा कि महापौर पद के लिए एक शिक्षित और कर्मठ उम्मीदवार की आवश्यकता है जैसा कि पार्टी की सोच भी है कि युवाओं को आगे करना मैं साफ स्वच्छ छवि का ईमानदार व्यक्ति हूं शिक्षा से जुड़ा हुआ हूं ऐसे लोगों की आवश्यकता है समाज में आगे बढ़ने की मैंने इसीलिए महापौर पद के लिए आवेदन किया है अयोध्या को निखारने के लिए अपना तन मन धन तीनों समर्पित करूंगा.