Vijay Prakash Pandey - Bhartiya Basti

Basti News: पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेल करने वालों से रहें सावधान, PDF बनाकर करते हैं उगाही
-भारतीय बस्ती संवाददाता-
बस्ती. समाज में पत्रकारों  का चोला ओढ़कर केवल अपराध करने वाले ही नही है अब पत्रकारिता को कलंकित करने वाले कथित पत्रकार नकली पीडीएफ बनाकर व्हाट्सएप ग्रुपों में डालकर समाज में भय कारित कर धन उगाही कर रहे है. ऐसे पत्रकार गांव से लेकर शहर तक हजारों बार अपनी फजीहत कराने के बाद भी सीना ताने हर रोज उन्हीं कार्यालयो में खडे़ मिलते हैं जहां उनको तमाम उपाधियों से नवाजा जा चुका होता है.

ग्राम सभा के प्रधानों से लेकर विधायकों, सांसदों  की गालियां उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है. ऐसे धन उगाही के बहुतेरे मामलो में पीड़ितों ने ऐसे कथित पत्रकारों को गाली देते हुए पीटा भी है लेकिन नकली पीडीएफ का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है.

बीते दिनों ऐसे ही एक पत्रकार के आवास पर कुछ जनप्रतिनिधियों ने जमकर गाली गलौज किया. लेकिन ऐसे नकली पीडीएफ का जाल बुनने वाले  पत्रकारो को धन उगाही से मतलब है. उन्हे पत्रकारिता के कलंकित होने का कोई अफसोस नहीं है. उनके लिए यह एक आदती अपराधी की तरह चलने  वाला खेल है, जो लगातार धन मुहैया कराने का साधन मात्र है. सुबह सबेरे पत्रकारिता का लबादा ओढ़ ऐसे डिजायनर पत्रकार आपके कार्यालयों गली मोहल्लों में घूमते मिल जायेंगें. पत्रकारिता के नाम पर समाज में कचरा परोसकर पत्रकारिता को कलंकित करने वाले ऐसे पत्रकारो के नकली पीडीएफ के खेल को समाज के प्रबु़द्व वर्ग को समझना चाहिए.

समाज में ऐसे पत्रकार केवल आर्थिक अपराध को अजांम दे रहे है.व्हाट्सएप  ग्रुपों में चल रह ऐसे नकली पीडीएफ वाले पत्रकारो से सावधान रहें.

तथाकथित पत्रकारों के कारण वास्तविक पत्रकार आये दिन परेशान होते हैं. चंद लोगों की काली करतूतों का खामियाजा निष्ठावान पत्रकारों को भी भोगना पड़ रहा है. ऐसे में अब यह जरूरी हो गया है कि ऐसे कथित पत्रकारों के विरूद्ध लोग आवाज उठाये. कुछ कथित पत्रकारों का पूरा दिन सरकारी कार्यालयों में ही गणित बिठाते बीत जाता है.

अफसरों की खुशामद या अपनी मांग पूरा न होने पर पीडीएफ का खेल रचा जाता है. बहरहाल अब समय आ गया है जब पत्रकार अपने बीच घुस आये ऐसे कथित भेड़ियों को बेनकाब करें. इनसे डरने की नहीं वरन जबाब देनी की जरूरत है जिससे लोगों का भरोसा पत्रकारिता पर कमजोर न होने पाये. प्रशासनिक अधिकारियों को भी अब सतकर्ता बरतनी होगी. ऐसा इसलिये भी कि ऐसे पत्रकार जिन्हें खबर लिखनी हैं उनके पास अधिकारियों के गणेश परिक्रमा के लिये समय नहीं होता.  पत्रकारिता का सम्मान बचाने के लिये पत्रकारों को ही आगे आना ही होगा.

Basti Election 2022: मतदान के बाद सक्रिय हुए चुनावी पंडित, प्रत्याशियों ने मिटाई थकान, लिया बूथों की जानकारी
-भारतीय बस्ती संवाददाता- बस्ती. मतदान के बाद प्रत्याशियों ने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार विर्मश के बाद आराम कर थकान उतारी. लगभग महीनों की भाग दौड़ के बाद प्रत्याशियों ने परिजनों के साथ समय बिताया तो शुभचिन्तको के साथ चर्चा का राजनीतिक काम काज फिर शुरू कर दिया. प्रत्याशियों के घरों पर समर्थको का आना जाना सुबह से लगा रहां . बूथवार, ग्रामसभा वार प्रत्याशियो ने फोन से भी मतदान की जानकारी ली. कहां-कहां कितना वोट मिला वोट मिल सकता है इसको लेकर समीक्षा की गई. वहीं चौराहों, चाय,पान की दुकानो पर भी चुनावी पंडित अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे है.

हर्रैया विधान सभा (Harraiya Vidhansabha) के भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह, बसपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह ,सपा प्रत्याशी त्रयम्बक पाठक अपने गांव स्थित आवास पर आराम कर समर्थको से जानकारी लिए.कांग्रेस प्रत्याशी लावोनी सिंह के आवास पर भी समर्थक अपनी अपनी जीत के दावे करते दिखे यह भी कहते सुना गया कि जीत में वोटो का अतंर कम ही रहेगा.

वहीं बस्ती सदर विधान सभा (Basti Sadar Vidhansabha) के सपा प्रत्याशी महेन्द्र नाथ यादव,भाजपा प्रत्याशी दयाराम चौधरी, कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र श्रीवास्तव शहर स्थित अपने आवास पर अपने समर्थको के साथ बूथवार मतदान की जानकारी फोन कर एवं घर पहुंचे समर्थकों से लिया. जबकि बसपा प्रत्याशी आलोक रंजन ने गोटवा स्थित आवास पर अपने परिवार एवं शुभेच्छुओं के साथ समर्थको के साथ बातचीत कर हाल जाना.

वहीं रूधौली (Rudhauli Vidhansabha) की भाजपा प्रत्याशी संगीता जायसवाल, कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी, बसपा प्रत्याशी अशोक मिश्र ने अपने पुरानी बस्ती स्थित आवास पर परिवार के साथ जलपान के बाद  सर्मथको से चर्चा कर समर्थको का हाल जाना. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पुष्करादित्य सिंह ने भी चुनावी थकान के बाद अपने गांव स्थित कोठी पर पहुचे समर्थको से क्षेत्र में वोटिग  को  लेकर फीड बैक लिया.

कप्तानगंज (Kaptanganj Vidhansabha) से  भाजपा प्रत्याशी चन्द्र प्रकाश शुक्ल, सपा  ने भी अपने समर्थको से क्षेत्र का हाल जाना . तो सपा प्रत्याशी कवीन्द्र चौधरी अतुल ने शहर स्थित अपने आवास पर जलपान के बाद अपने सहयोगियो से बातचीत कर विभिन्न गावो से आये लोगो से मिले.

महादेवा विधान सभा (Mahadeva Vidhansabha) के भाजपा प्रत्याशी रवि सोनकर, कांग्रेस के बृजेश आर्य,एवं अन्य प्रत्याशियो के आवास पर समर्थको की भीड रही. समर्थको द्वारा अपने अपने जीत के दावे किये जा रहे  है तो वहीं चौराहे पर चुनावी पंडितो की चर्चाये होती रही किसी चौराहे पर सपा तो कही भाजपा, कही बसपा के समर्थक अपनी  अपनी कहते सुनते रहे.