Shobhit Pandey - Bhartiya Basti

बस्ती: डायट परिसर में बड़े मंगल पर भक्ति का माहौल, हुआ विशाल भंडारा
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मां सरस्वती के नवनिर्मित मंदिर एवं ज्येष्ठ माह के चौथे मंगलवार के उपलक्ष्य में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकगण, प्रशिक्षु शिक्षकों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही. कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल द्वारा नवनिर्मित मां सरस्वती मंदिर में पूजन-अर्चन के उपरांत हुआ.

भक्ति, सेवा और समर्पण के भाव से गूंजा डायट परिसर

डायट प्राचार्य सहित समस्त प्रवक्ताओं, शिक्षकों व प्रशिक्षुओं ने मां शारदे की आराधना कर विद्या और ज्ञान का आशीर्वाद मांगा. इसके बाद परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया. पूरे परिसर में भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और जयकारों से आध्यात्मिक वातावरण बना रहा. इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता सरस्वती और भगवान हनुमान से सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की. धार्मिक अनुष्ठान के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. डायट प्राचार्य ने कहा कि बड़े मंगल का दिन सेवा और समर्पण का प्रतीक है. शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ना भी हमारा दायित्व है.

भंडारे जैसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान देना नहीं, बल्कि संस्कार और भक्ति भाव जगाना भी है. कहा कि मां सरस्वती का मंदिर संस्थान में सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों में भी धार्मिक-सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करें. कार्यक्रम के सफल आयोजन में डायट के प्रवक्तागण, शिक्षक, कार्यालय स्टाफ एवं डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विशेष सहयोग किया. आयोजन समिति के सदस्यों ने सुबह से शाम तक व्यवस्था संभाली. भंडारा देर शाम तक चलता रहा.

इस अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक आनंदकर पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, बीएसए अनूप कुमार तिवारी, बीएसए संतकबीरनगर अमित सिंह, डॉ गोविन्द, डॉ रविनाथ, कल्याण पाण्डेय, वर्षा पटेल, सरिता चौधरी, वंदना चौधरी, अलीउद्दीन, इमरान, शशि दर्शन त्रिपाठी, नवनीत, रमाकांत डीएलएड प्रशिक्षु ज्ञानेंद्र, चंदन मिश्रा, अरुण, सौरभ, विजय कुमार, सिद्धांत, अम्बिका आदि उपस्थित रहे.

बस्ती में नगर पंचायत का गौरव दिवस, 312 लोगों को मिले स्वामित्व प्रमाणपत्र
नगर पंचायत नगर के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को गौरव दिवस का आयोजन गया. अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने महर्षि वशिष्ठ जी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया. नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित भव्य समारोह में अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने 15 करोड़ रुपए की 79 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.

उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के 312 लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाणपत्र प्रदान कर उत्कृट कार्य करने वाले आधा दर्जन कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया. श्रीमती कहा कि नगर को देश का मॉडल नगर पंचायत बनाना मेरा दृढ़ संकल्प है. कहा कि सभी पंद्रह वार्डों में भेदभाव रहित गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं.

उन्होंने बताया कि जरूरतमंदों के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष,साप्ताहिक जनता दर्शन, जन शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर,प्रत्येक माह स्वच्छता अभियान, मासिक योग दिवस, हर माह एक वार्ड में वृद्ध जन सम्मान समारोह,  60 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए श्री राम धाम निःशुल्क यात्रा, निःशुल्क शव वाहन की सुविधा, रिक्शा ठेला चालकों के लिए श्रमवीर सम्मान योजना, गरीब मृतक परिवारों के सहयोग हेतु संस्कार सहभागिता योजना, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम स्मृति मेधावी विद्यार्थी सम्मान योजना,

धार्मिक स्थलों के लिए धर्म ज्योति योजना, खिलाड़ियों और कलाकारों को अवसर प्रदान करने के लिए नगर महोत्सव एवं अमर शहीद मेला जैसा कार्यक्रम संचालित करने वाला नगर देश की पहली नगर पंचायत बन गई है. उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि अमर बलिदानी राजा उदय प्रताप नारायण सिंह एवं स्वाधीनता सेनानी सरजू भगत निषाद लो पावन भूमि की सेवा करना सौभाग्य की बात है.

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के विकसित संकल्प भारत यात्रा में सहभागी बनने के लिए नगर को विकसित नगर पंचायत बनाने का सुझाव दिया. अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाएं तथा कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. उन्होंने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए आभार जताया. इस अवसर पर सभासद राजेश पाण्डेय, सत्यराम निषाद, अखिलेश यादव, प्रदीप निषाद, मेजर चंद्र शेखर शुक्ल, अनिल श्रीवास्तव, श्रुति अग्रहरि ने अपने विचार व्यक्त किए. इस अवसर पर सभासद, नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे.