Bhartiya Basti - Bhartiya Basti

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
सोमवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एक मिशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन पटेल चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया. बैठक का आयोजन जिला संयोजक भाईचारा कमेटी विश्वकर्मा समाज अखिलेश विश्वकर्मा, जिला संयोजक मूलचंद आजाद तथा जिला उपाध्यक्ष रितेश कुमार के नेतृत्व में हुआ. मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भाईचारा कमेटी विश्वकर्मा समाज ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पार्टी का कैडर बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने के तरीके समझाए. उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही ओबीसी समाज और विशेष रूप से विश्वकर्मा समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाए. कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना करना आजाद समाज पार्टी का लक्ष्य है.

विशिष्ट अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी अरबाबुल हक, मंडल प्रभारी कमलेश सचान, प्रदेश संयुक्त सचिव बृजेश यादव, ऋषिकेश तथा डॉ. रमेश चंद्र धुरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कहा कि सांसद चन्द्रशेखर आजाद लगातार ओबीसी समाज के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तथा संसद में समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं. वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. बैठक का संचालन जिला पंचायत सदस्य खुर्शीद आलम ने किया. इस दौरान संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई.
बैठक में राजन विश्वकर्मा, राहुल, सोनू सिंह गौतम, अवनीश कुमार, महेंद्र कुमार, राना प्रवीण कुमार, शमशेर अहमद, अनिल यादव, देवेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, फूल कुमार, पवन कुमार विश्वकर्मा, श्याम सुंदर, प्रमोद विश्वकर्मा, कपिल देव शर्मा, विष्णु देव, गुलाबचंद, मिथुन कुमार, गोविंद कुमार, नसीम खान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे.

जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में रवि अग्रहरि बने चैंपियन, हॉकी में आयोजक टीम को वॉकओवर
जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को श्री शिव मोहर नाथ पाण्डेय जनता  इंटर कॉलेज, नगर बाजार में हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजित राम वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में आयोजक विद्यालय के अलावा झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, कलवारी, श्री कृष्ण पाण्डेय इण्टर कॉलेज, बस्ती सहित अन्य विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. सीनियर बालक वर्ग में झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी के रवि अग्रहरि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि करन कुमार उपविजेता रहे. जूनियर बालक वर्ग में इसी विद्यालय के अंश अग्रहरि विजेता बने. बाबू अनमोल ने द्वितीय और हिमांशु ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सब-जूनियर बालक वर्ग में श्री कृष्ण पाण्डेय इंटर कॉलेज बस्ती के तनिष्क ने प्रथम स्थान हासिल किया. आयोजक विद्यालय के हिमांशु उपविजेता रहे. सीनियर बालिका वर्ग में आयोजक विद्यालय की प्रतिमा ने प्रथम तथा काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. जूनियर बालिका वर्ग में कोमल विजेता और चांदनी उपविजेता रहीं.

प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षकों माता प्रसाद त्रिपाठी, अजय कुमार वर्मा, कुंवर विकास सिंह, अरुण कुमार, धनंजय दुबे एवं सुभाष यादव ने किया. समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया. शारीरिक शिक्षा शिक्षक धनंजय दुबे ने प्रतियोगिता में सहयोग करने वाले अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में कृष्ण कन्हैया वर्मा, सुरेंद्र कुमार भारती, राजकुमार, डॉ. गरिमा वर्मा, राजित राम वर्मा, कंचन वर्मा, शांति देवी, नित्यानंद, विद्याधर, दिव्या एवं राजेश कुमार का योगदान रहा.

इसी क्रम में श्री हंसराज लाल इंटर कॉलेज, गणेशपुर में जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में केवल आयोजक विद्यालय की टीम ही उपस्थित रही. अन्य टीमों के नहीं पहुंचने पर आयोजक विद्यालय की टीम को वॉकओवर देते हुए विजेता घोषित किया गया. समापन पर प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्रनाथ मिश्र ने खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता के आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक सुशील चौधरी, विवेक श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सहयोग रहा.