मध्य प्रदेश ने गुजरात को 28-0 से दी करारी मात

मध्य प्रदेश ने गुजरात को 28-0 से दी करारी मात
hockey

झांसी ,25 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी में चल रहीं 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के चौथे दिन हॉकी मध्य प्रदेश की टीम ने गुजरात की टीम को बुरी तरह से छकाते हुए 28-0 से शानदार जीत हासिल की.

मध्यप्रदेश की लड़कियों ने मैच में शुरूआत से ही दबदबा बना लिया और यह दबाव उन्होंने आखिरी समय तक कम नहीं होने दिया. लगातार पड़ते गोलों से गुजरात की टीम बुरी तरह से लडख़ड़ा गयी और एक भी गोल नहीं कर पायी. गुजरात की टीम ने रक्षात्मक खेल का काफी प्रदर्शन किया लेकिन मध्यप्रदेश की लड़कियों के ऊंचे मनोबल और दमदार खेल के आगे उनकी एक भी नहीं चली और गुजरात की टीम 28 गोल खाकर बुरी तरह से हार गयी.

ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के मध्य खेले गये मैच में उड़ीसा 3-0 गोल से विजयी रही.. हॉकी पंजाब एवं हॉकी चण्डीगढ़ के मध्य खेले गये मैच में भी पंजाब की टीम का दबदबा बना और चंडीगढ की टीम यह मैच 6-0 गोल से हार गयी. हॉकी आन्ध्र प्रदेश एंव हॉकी अरूणांचल के मध्य खेले गये मैच में हॉकी आन्ध्र प्रदेश 3-2 गोल से विजयी रही.. हॉकी हरियाणा एवं हॉकी उत्तराखण्ड के मध्य खेले गये मैच में हॉकी हरियाणा 6-0 गोल से विजयी रही. हॉकी महाराष्ट्र एवं गोवा हॉकी के मध्य खेले गये मैच में गोवा की टीम ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और मैच उनके हाथ से निकल गया. हॉकी महाराष्ट्र ने गोवा की टीम को 14-1 गोल से पटखनी दी.

चौथे दिन के खेल के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त आबकारी प्रमोद कुमार रहे जिनका स्वागत पूर्व अर्न्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी/ सचिव झॉसी हॉकी एवं विशिष्ट अतिथि सुबोध खाण्डेकर पूर्व अर्न्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, निशा मिश्रा कोषाध्यक्ष उ0प्र0 हॉकी/सेवानिवृत्त क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी ने किया . इसके बाद प़्र क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी सुरेश बोनकर द्वारा बुके एवं उप क्रीड़ा अधिकारी राममिलन आगरा व रंजीत राज लखनऊ, सुनीता तिवारी खेल अध्यापिका द्वारा बैज अलंकृत व माल्यार्पण का अभिवादन किया.

अन्त में प़्र क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि का अभिवादन करते हुये, विशिष्ट अतिथियों, वरिष्ठ खिलाडिय़ों, वरिष्ठ खिलाडिय़ों, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों, चिकित्सकीय दल, पुलिस दल, अग्निशमन दल, नगर निगम दल एवं पत्रकार बन्धुओं आदि का आभार व्यक्त किया.

On

ताजा खबरें

Basti में असलहा लेकर वीडियो किया पोस्ट, पुलिस ने चार को किया गिरफ़्तार
LIC Best Policy || बंपर रिटर्न देने वाली LIC की ये पॉलिसी, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 55 लाख रुपये, जानें पूरी डिटेल
KVS Admission || केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए चाहिए कौन-कौन से दस्‍तावेज, यहां देख लें पूरी लिस्‍ट
Lok Sabha Election 2024: क्या इन संस्थाओं को अपनी विश्वसनीयता की भी फ़िक्र है?
Holi 2024: होली पर होगा चंद्रग्रहण का साया! एक सदी बाद फिर दोहराया इतिहास, जानें- क्यों है खास?
Business Idea || बिजनेस के लिए पैसा चाहिए तो, सरकार की इन स्कीम से मिलेगा फायदा, चेक करें डीटेल्स
Post Office NPS Scheme || घर बैठे खोल सकते हैं NPS खाता, जानें नेशनल पेंशन स्कीम के क्या हैं फायदे?
Holi 2024: होली के बाद बस्ती में निभाई जाएगी सालों पुरानी परंपरा, बच्चों से लेकर वृद्ध तक होंगे शामिल
Happy Holi wishes 2024: होली पर अपने करीबियों को यूं करें विश,ऐसे दें होली की शुभकामनाएं और विदाई
Free Keyboard With Tablet || टैबलेट के साथ कीबोर्ड FREE, लैपटॉप पर ₹5000 की छूट; गजब के ऑफर्स कन्फर्म