Independence day India: वीरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली तिरंगा यात्रा
बैजनाथ मिश्र
भारतीय बस्ती संवाददाता-
बस्ती जिले के विकासखंड कप्तानगंज में मां गायत्री इंटर कॉलेज से प्रारम्भ होकर खजुहा चौराहा होते हुए कप्तानगंज नगर पंचायत से महाराजगंज बिजरा मोड़ से आकर महाराजगंज बाजार में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा संपन्न हुई . घर- घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया .और घर-घर झंडा फहराने के लिए अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लोगों को प्रेरित किया गया .
वरिष्ठ समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गयी . 75 वें अमृत ' महोत्सव की तैयारी को लेकर सरकार लगातार प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने की अपील कर रही है . कप्तानगंज थाना अध्यक्ष सत्येन्द्र कुवंर की मौजूदगी में मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गयी .
भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा में उमड़े जन सैलाब को देखकर सुख हो गये और 15 अगस्त को अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के वृहद घर - घर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया . तिरंगा साइकिल यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र ,अनिल उपाध्याय ,अरविंद मिश्रा ,शिवम तिवारी ,नारायण तिवारी , सुखराम गौड़ ,अखंड प्रताप सिंह , राजेश त्रिपाठी , मनोज ओझा , अरविंद मिश्रा , मनोज त्रिपाठी, हरिओम तिवारी, डॉ जितेन्द्र कुमार मौर्य, राम रतन, अशोक कुमार मिश्र, श्रवण कुमार गुप्ता, हरेंद्र तिवारी आदि सहित हजारों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में शामिल हुए .