Basti News: सरोज कुमारी जिलाध्यक्ष, पुष्पा चौधरी मंत्री बनी

Basti News: सरोज कुमारी जिलाध्यक्ष, पुष्पा चौधरी मंत्री बनी
Basti News

बस्ती. रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कलेक्टेªट स्थित कार्यालय पर महिला जिला इकाई का गठन किया गया. जिला महामंत्री मनसाराम के संयोजन में हुई बैठक के दौरान श्रीमती सरोज कुमारी जिलाध्यक्ष, गीता देवी संरक्षक, पुष्पा चौधरी जिला मंत्री, ऊषा कुशवाहा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोनिका देवी जिला संयुक्त मंत्री, प्रेमलता को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया.

संघ के जिला महामंत्री मनसाराम ने कहा कि निश्चित रूप से महिला सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में यह मोर्चा निर्णायक साबित होगा.

यह भी पढ़ें: Basti Lok Sabha Election 2024: हरीश द्विवेदी की हैट्रिक के लिए BJP ने लगाया जोर, सांसद ने बस्ती से किया ये वादा

बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री सन्तोष कुमार शर्मा और प्रदेश प्रचार मंत्री  कृष्ण कुमार का संघ पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया. मुख्य रूप से चन्द्रप्रकाश, मो. शरीफ, बसन्त कुमार के साथ ही अनेक सफाईकर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: बस्ती के दुबौलिया में व्यापारी के यहां पहुंची CBI, मारा छापा, कई घंटे से घर के बाहर मौजूद

वीओएसएपी दिव्यांगों के लिए वरदान - हरीश द्विवेदी

यह भी पढ़ें: Navjot Singh Sidhu Back || नवजोत सिंह सिद्धू आईपीएल 2024 के जरिए कमेंट्री की दुनिया में वापसी करेंगे इसका ऐलान

बस्ती. सरस्वती विद्या मन्दिर में वीओएसएपी के मार्गदर्शन में शिक्षित युवा सेवा समिति के सहयोग से 79 लाभार्थियों को स्मार्टफोन एवं 11 लाभार्थियों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया.

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  सांसद हरीश द्विवेदी ने दूरभाष पर  लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की संस्था द्वारा दिये गये उपकरणों को उपयोग कर समाज के मुख्य धारा में शामिल होकर खुद को साबित करने का मंत्र दिया. कहा की अमेरिका निवासी प्रणव देसाई की संस्था वीओएसएपी समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है. उन्हें इस मौके पर भारत आने का निमंत्रण भी दिया.

     संस्था के प्रदेश मुख्य कार्यकर्ता डा उत्तम ओझा ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दिया. अपने आनलाइन उदबोधन में संस्था के संस्थापक प्रणव देसाई ने सम्बोधित करते हुए कहा की दिव्यांगों को टेक्नालाजी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने दिव्यांगों को सक्षम बनाने के हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

    कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने सम्बोधित करते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की.  शिक्षित युवा सेवा समिति के निदेशक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अतिथियों के प्रति आभार  व्यक्त किया.

On

ताजा खबरें

LIC Best Policy || बंपर रिटर्न देने वाली LIC की ये पॉलिसी, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 55 लाख रुपये, जानें पूरी डिटेल
KVS Admission || केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए चाहिए कौन-कौन से दस्‍तावेज, यहां देख लें पूरी लिस्‍ट
Lok Sabha Election 2024: क्या इन संस्थाओं को अपनी विश्वसनीयता की भी फ़िक्र है?
Holi 2024: होली पर होगा चंद्रग्रहण का साया! एक सदी बाद फिर दोहराया इतिहास, जानें- क्यों है खास?
Business Idea || बिजनेस के लिए पैसा चाहिए तो, सरकार की इन स्कीम से मिलेगा फायदा, चेक करें डीटेल्स
Post Office NPS Scheme || घर बैठे खोल सकते हैं NPS खाता, जानें नेशनल पेंशन स्कीम के क्या हैं फायदे?
Holi 2024: होली के बाद बस्ती में निभाई जाएगी सालों पुरानी परंपरा, बच्चों से लेकर वृद्ध तक होंगे शामिल
Happy Holi wishes 2024: होली पर अपने करीबियों को यूं करें विश,ऐसे दें होली की शुभकामनाएं और विदाई
Free Keyboard With Tablet || टैबलेट के साथ कीबोर्ड FREE, लैपटॉप पर ₹5000 की छूट; गजब के ऑफर्स कन्फर्म
Fd Interest Rate Up To 9.25% || FD पर 9.25% तक ब्‍याज कमाने का मौका! इन 3 बैंकों ने बदले हैं रेट