Basti में Civil Services और NEET की तैयारी जोरों पर, DM प्रियंका निरंजन ने किया निरीक्षण
बस्ती शासन द्वारा संचालित अभ्युदय योजना के अन्तर्गत आई.ए.एस., पी.सी.एस. नीट एवं आई.आई.टी. कक्षाओं का ए.पी.एन. डिग्री कालेज पहुॅचकर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने निरीक्षण किया। उन्होने प्राचार्य को निर्देशित किया है कि कमरों का रीनोवेशन कराने के लिए स्टीमेट तैयार कराये। उन्होने आर.ई.डी. के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि मैदान में एकत्र होने वाले जल की निकासी के लिए नाली बनवाये। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा गरीब बच्चों के लिए उनके शहर में ही सिविल, नीट और आई.आई.टी. की कोचिंग कराने की व्यवस्था की गयी है। इसके अन्तर्गत ए.पी.एन. डिग्री कालेज में क्लासेज संचालित की जा रही है। वर्तमान समय में सिविल में 50, नीट में 15 तथा आई.आई.टी. में 10 बच्चे क्लासेज कर रहे है। उनको पढाने के लिए शिक्षको की सूची बनायी गयी है। ये क्लासेज प्रतिदिन 02.00 बजे से संचालित होती है।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने क्रिटकल शिकायती संदर्भो के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद स्तर पर एक स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एस.आई.टी.) का गठित की है, जिसमें अपर उप जिलाधिकारी आनन्द श्रीनेत, डिप्टी कलेक्टर शैलेष कुमार, तहसीलदार सदर इन्द्रमणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार सदर कृष्ण कान्त मिश्र, सहायक भूलेख अधिकारी राघवेन्द्र पाण्डेय, राजस्व निरीक्षक राम कुमार लाल, लेखपाल जमील अहमद, दयानन्द लाल श्रीवास्तव तैनात किए गये है। उन्होने बताया कि एस.आई.टी. स्थल पर जाकर प्राप्त शिकायत के सम्यक निस्तारण हेतु नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगी तथा कृत कार्यवाही की आख्या उसी दिन हमें प्रस्तुत करेंगी।