गोरखपुर में 1 और नया कोरोना केस, संख्या बढ़कर हुई 11

Coronavirus Covid 19

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश स्थित गोरखपुर में शुक्रवार को 1 और नया कोरोना केस पाया गया. इसके बाद जिले में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर निवासी 30 वर्षीय शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.

इससे पहले गुरुवार को चार कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी. यह सभी लोग  मुंबई से आए थे जो क्रमशः बाथ बुजुर्ग-हरपुर, शाहपुर-बेलघाट, इटौवा-झंगहा, जिगिना बांसगांव के निवासी हैं. इन गांवों को प्रशासन द्वारा पूरी तरह सील कर दिया गया है.

वहीं बस्ती में कोरोना के चार नये मामले सामने आए. ये सभी मामले प्रवासियों से जुड़े हुए हैं. इसकी पुष्टि डिप्टी सीएमओ फखरेयार हुसैन ने की है. अब जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 46 हो गई है जिसमें से 23 एक्टिव केस हैं, 22 डिस्चार्ज हो चुकी है और 1 की मौत हो चुकी है. इससे पहले मंगलवार को जिले में 1 और कोरोना पॉजिटिव पाया गया था.

इस नये मामले के बाद जिले में कुल कोरोना मामलों की संख्या 46 हो गई है और कुल एक्टिव केस 23 हैं.

वहीं बात बस्ती मंडल की करें तो बस्ती में 46, सिद्धार्थनगर में 32 और संतकबीरनगर में 35 केस के बाद कुल मामले 113 हो गए हैं.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
15 May 2020 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/1-more-new-corona-case-in-gorakhpur-number-increased-to-11/article-3392
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है